Rajnandgaon : राजनांदगांव के पहले पर्वतारोही रोहित झा ने 20166 ऊंची चोटी माउंट यूनम पर लहराया तिरंगा

Rajnandgaon : राजनांदगांव के पहले पर्वतारोही रोहित झा ने 20166 ऊंची चोटी माउंट यूनम पर लहराया तिरंगा

Rajnandgaon,

राजनांदगांव, नवप्रदेश। परिस्थितियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, सच्ची लगन और जज्बे से सब कुछ हासिल (Rajnandgaon) किया जा सकता है। यह कहानी है ऐसे ही होनहार और साहसी युवा की जिसने कभी अपने सपने और खुद के बीच कभी गरीबी को आने नहीं दिया।

राजनांदगांव जिले के एक छोटे से गांव सोमनी के पर्वतारोही रोहित झा की संघर्ष और सफलता की काहान है। राजनांदगांव जिले के  के अन्तर्गत ग्राम सोमनी के रोहित झा पिता नवीन झा ने जिन्होंने राजनांदगांव जिले के प्रथम पर्वतारोही के  रूप में अपनी पहचान (Rajnandgaon) बना चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश  के जिला लाहौल स्पीति और लद्दाख की सीमा को जोड़ने वाली युनम चोटी  माउंट यूनम पीक जिसकी ऊंचाई 20166 फीट ऊंची चोटी (6111 मीटर)ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर तिरंगा लहराकर फतह हासिल किया है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के केवल एकमात्र पर्वतारोही रोहित झा ने पूरे टीम का लीडरशिप (Rajnandgaon) किया है। इस अभियान में पूरे देश से लगभग 17 ट्रैकर ने भाग लिया जिसमें राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से पर्वतारोही रोहित झा, झारखंड से 1,केरला से 1, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से 14 ट्रेकर जिसमे तीन बच्चे ने हिस्सा लिया।

हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के द्वारा हमर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया है। उसके मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनांदगांव जिले के प्रथम पर्वतारोही रोहित झा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान पर्वतारोही रोहित झा ने यह लक्ष्य हासिल किया है।  पर्वतारोही रोहित झा का सपना है कि वो विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर तिरंगा लहराना चाहते हैं।

दो बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं रोहित

इससे पहले रोहित उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित केदार कांठा ट्रैक जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 12500 फीट ऊंची चोटी पर-16 डिग्री सेल्सियस तापमान और हिमाचल प्रदेश के सोलंग 14500 फीट ऊंची चोटी पर -34 डिग्री सेल्सियस तापमान में 280 फीट लम्बा तिरंगा लहराकर दो विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।

इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश  के मनाली में स्वतंत्रता दिवस के 75वें  अवसर पर माउंट यूनम पीक पर चढ़ाई करने का योजना बनाया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के प्रथम पर्वतारोही रोहित झा सोमनी निवासी ने राजनांदगांव जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का इस पर्वतारोहण अभियान में  प्रतिनिधित्व किया। 

15 अगस्त को चोटी पर पहुंचने के बाद भारत माता की जय, वन्दे मातरम् ,छत्तीसगढ़ महतारी की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के जयकारे लगाए और राजनांदगांव जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

रोहित के पिता बताते हैं कि चट्टान पर चढ़ने के लिए चट्टान जैसे ही मजबूत इरादे होने चाहिए। इरादे मजबूत थे, इसलिए हमने यह कार्य कर दिखाया।

*मौसम खराब व विपरीत परिस्थितियों होने के कारण भी 6111 मीटर पर जाकर 280फीट का  तिरंगा लहराया *

इस पूरे अभियान का प्रतिनिधित्व कर रहे राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)  के प्रथम पर्वतारोही रोहित झा ने जब चढ़ाई शुरू की तो रोहित और उसकी पूरी 17 टैकर्स की टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई बार मौसम खराब होने व विपरीत परिस्थितियां, जैसे लैंडस्लाइड,स्नोफाल पत्थरों का गिरना  ऐसी भंयकर स्थितियों और कठिन मुसीबतों का काफी सामना करना पड़ा।

किसी भी समय हिम्मत टूट जाए लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी।और रोहित और उसकी पूरी टीम ने दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और विश्वास के साथ लगातार चढ़ाई करते रहे और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल किया।

रोहित ने फिर बढ़ाया राजनांदगांव जिले का मान महापौर हेमा सुदेश देशमुख

राजनांदगांव जिले के महापौर हेमा सुदेश देशमुख जी ने कहा कि रोहित ने फिर एक हमारे राजनांदगांव जिले का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसे होनहार व प्रतिभावान, साहसी युवा हैं। जो निरंतर जिले के हित और सम्मान के लिए कार्य करते आ रहा है। ऐसे साहसिक कार्य कर जिले के अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणास्रोत का बिंदु बन गया हैं। मैं उन्हें उनकी इस सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

इन चोटियों पर सफलतापूर्वक तिरंगा लहरा चुके हैं रोहित

बता दें कि अभी हाल ही में रोहित ने 12500 फिट ऊंची चोटी केदार काठा में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के साथ 280 फिट का लंबा तिरंगा भी लहराया था। एवं एशिया की सबसे ऊंची चोटी ट्रैकिंग चोटी स्टाक कांगड़ी लेह-लद्दाख (20190) फिट समित कर तिरंगा फहराया था ।

इसके अलावा शिमला की दूसरी ऊंची चोटी-हाटु टेंपल (3400) मीटर पर तिरंगा फहराया था। माउण्ट फ्रेंडशिप पीक मनाली (17500) फिट पर तिरंगा फहराया। करकोटा ट्रैक उत्तराखंड (6500) फ़ीट पर तिरंगा फहराया।,हिडिम्बा ट्रैक उत्तराखंड (5500) फ़ीट पर तिरंगा फहराया।,करोल टिब्बा शिमला (7500) फ़ीट पर तिरंगा फहराया।

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक (8622) फीट पर तीन मर्तबा तिरंगा फहराया ।,राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार छपरा 2019-20 ।, प्राईड आँफ इंडिया दिल्ली 2020 ।,प्रभात गौरव सम्मानित 2020 ।,राज्यपाल सम्मानित 2017 ।,बेस्ट ट्रैकर आवर्ड सम्मानित 2019 ।,जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित 2019 ।,स्काउट गाईड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 5 बार स्टेट को रिप्रेजेंट किया। ,एन .सी. सी बी और सी सर्टीफिकेट होल्डर।

माता-पिता ने कहा गर्व है हमें अपने बेटे पर

पर्वतारोही रोहित झा के पिता नवीन झा और मां रेणुका झा ने कहा कि बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक कार्य में हिस्सा लेकर हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित 20166 फीट ऊंची चोटी माउंट यूनम की चोटी पर तिरंगा लहराकर छत्तीसगढ़ सहित राजनांदगांव जिले और अपने गांव, समाज और हमारा नाम रोशन किया है। हमें गर्व है अपने बेटे पर कि रोहित हमारा बेटा है।

इन लोगों ने दी बधाईयां व शुभकामनाएं

इस साहसिक कार्य के लिए इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट इफ्राहीम अहमद, राजनांदगांव जिले के महापौर हेमा देशमुख ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *