BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस राजा ने आखिर छोड़ी अपनी पार्टी, पार्टी चीफ को…

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस राजा ने आखिर छोड़ी अपनी पार्टी, पार्टी चीफ को…

raja khadgraj singh quit bjp, kawardha bjp, navpradesh,

raja khadgraj singh quit bjp

Raja Khadgraj Singh Quit BJP : वे सामाजिक क्षेत्रों में अनेक जनहित के कार्य करते रहे हैं

कवर्धा/नवप्रदेश। Raja Khadgraj Singh Quit BJP : छत्तीसगढ़ के राजाओं में शुमार राजा खड्गराज सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। राजा खड्गराज सिंह 7 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। वे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजा (Raja Khadgraj Singh Quit BJP) खड्गराज की वनांचल क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ भी है। वे सामाजिक क्षेत्रों में अनेक जनहित के कार्य करते रहे हैं तथा आम लोगों के बीच अपना ज्यादा वक्त गुजारते हैं। लेकिन अब राजा खड्गराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

लिहाजा अब क्षेत्र के राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे हैं कि भाजपा की पकड़ सहसपुर लोहारा क्षेत्र सहित वनांचल क्षेत्र व ग्रामीण अंचलों में कम होगी। राजा खड्गराज सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वे पिछले 7 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ कर कार्य करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और स्वयं के विचारों – उद्देश्य और सोच की भिन्नता के चलते उन्हें पार्टी से इस्तीफा देना पड़ रहा है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की वे पहले की तरह ही आम लोगों की समस्याओं को दूर करने आगे आते रहेंगे।आज भी वे लोगों की मदद करने तत्परता से खड़े हैं ।

राजा खड्गराज सिंह ने भाजपा अध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा सौंप दिया है । उनके इस्तीफे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में खलबली भी मची हुई है। बहरहाल राजा इस्तीफे का भाजपा पर क्या असर होता है, यह आने वाले चुनाव के समय ही खुलकर सामने आएगा। सभी को साथ लेकर चलने वालो में राजा खड्गराज सिंह का नाम पहले आता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *