छत्तीसगढ़

Raipur Crime News:  ग्रिल काटकर SBI बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए लॉकर

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी में चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एनआईटी ब्रांच में सेंधमारी कर खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर घुसे और बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। उन्होंने स्ट्रांग रूम के ग्रिल गेट और दरवाजे के चार ताले तोड़ डाले। इसके बाद लॉकर रूम तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन रकम चोरी करने में सफल नहीं हो सके। इससे बैंक में रखा कैश और लॉकर में रखे सामान-गहने चोरी होने से बच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 324 (4) और 331 (4) के तहत अपराध दर्ज मामले को विवेचना में लिया। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना पुलिस का है। बैंक के ब्रांच मैनेजर उत्कर्ष देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 अगस्त, सोमवार सुबह 10 बजे बैंक पहुंचने पर पता चला कि चारों ने बैंक के लॉकर तोड़ने की कोशिश की।

 वारदात के दौरान चोरों ने बैंक मैनेजर के केबिन को भी खंगाला। यहां से हार्ड डिस्क, रैम और एसएसडी ले चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी स्ट्रांग रूम की ओर बढ़े। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए ग्रिल गेट और दरवाजे के चार ताले तोड़ दिए। पुलिस के मुताबिक, लॉकर रूम के चार तालों में से एक ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि चोर लॉकर तक नहीं पहुंच पाए और उसमें रखी रकम चोरी होने से बच गई। माना जा रहा है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते आरोपी अपने मंसूबे में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले सुराग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

CCTV तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश

चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी निशाना बनाया। कैमरों को तोड़ने के साथ उनके तार काट दिए गए, ताकि वारदात से जुड़े फुटेज और अन्य सबूत नष्ट किए जा सकें। इसके बावजूद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इसे भी जरूर पढ़ें

Related Articles

Back to top button