छत्तीसगढ़राजनीति

BJP MLA Guru Khuswant Saheb Said : बोले- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सफ़ेद झंडे का किया है अपमान

बीजेपी विधायक ने कहा कांग्रेस पत्रकार वार्ता लेकर अपराधियों की वकील बनकर अनर्गल प्रलाप करती

रायपुर/नवप्रदेश। BJP MLA Guru Khuswant Saheb Said : गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर सफेद झंडा पैर के पास रखकर समाज की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। जब-जब अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, कांग्रेस पत्रकार वार्ता लेकर उनकी वकील बनकर अनर्गल प्रलाप करती रही है। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर वातावरण को बिगाड़कर अपनी गंदी राजनीतिक सोच से प्रदेश के समरस सामाजिक सौहार्द्र को क्षति पहुँचाने का आरोप लगाया है।

लिंक में क्लिक करके सुनिए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने और क्या क्या बोले…

https://www.facebook.com/watch/?v=368066909680014

भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बलौदाबाजार में हुई आगजनी की भीषण वारदात एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है। षड्यंत्रकारियों का प्रदेश के सामाजिक सौहार्द्र को खत्म कर भाजपा सरकार को बदनाम कर राजनीतिक लाभ लेने का गर्हित उद्देश्य था, लेकिन प्रदेश सरकार की सक्रियता और सूझबूझ से षड्यंत्रकारी अपनी बदनीयती में नाकामयाब रहे।

गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस शासनकाल की बुराइयां भी गिनाईं

भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जब-जब अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, कांग्रेस पत्रकार वार्ता लेकर उनकी वकील बनकर अनर्गल प्रलाप करती रही है। इससे पहले जब पिछली भूपेश सरकार में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी हुई, समीर विश्नोई की गिरफ्तारी हुई तब भी तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल समेत कांग्रेस के लोगों ने उनका वकील बनकर बयानबाजी की।

लिंक में क्लिक करके सुनिए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने और क्या क्या बोले…

https://www.facebook.com/watch/?v=368066909680014

अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हुई तब भी उसके संरक्षण में कांग्रेस खड़ी हुई। इतना ही नहीं, अपराधियों के संरक्षण में रायपुर से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। आज रविवार को फिर कांग्रेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है।

Related Articles

Back to top button