जॉब्स

Railway Apprentice Recruitment : रेलवे में 1644 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, 10वीं पास युवाओं के बीच आवेदन को लेकर बढ़ी हलचल

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच गुरुवार को नई भर्ती की खबर तेजी से फैल गई। रायपुर समेत कई शहरों में अभ्यर्थियों के बीच इसी बात की चर्चा रही कि इस बार बिना लिखित परीक्षा सीधे चयन किया जाएगा। भर्ती की जानकारी सामने आते ही साइबर कैफे और ऑनलाइन फॉर्म सेंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से 1644 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली (Railway Apprentice Recruitment) गई है। खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए निकाली गई है।

कई ट्रेड में भरे जाएंगे पद

इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा, मशीनिस्ट, मैकेनिक और स्टेनो जैसे कई ट्रेड शामिल किए गए हैं। रेलवे की इस भर्ती को लेकर तकनीकी शिक्षा लेने वाले युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। बताया गया है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड का आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी रहेगा।

10वीं और आईटीआई पास कर सकेंगे आवेदन (Railway Apprentice Recruitment)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक भी अनिवार्य रखे गए हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट मांगा गया है। आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है।

आरक्षित वर्ग को मिलेगी छूट Railway Apprentice Recruitment

सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 5 साल की राहत मिलेगी जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा।

बिना परीक्षा ऐसे बनेगी मेरिट

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर होगा। दोनों अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी। चयनित अभ्यर्थियों को बाद में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन की तारीख और तरीका

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 4 जून 2026 रात तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए पहले अप्रेंटिस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन (Railway Apprentice Recruitment) करना होगा। इसके बाद संबंधित रेलवे यूनिट चुनकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

Related Articles

Back to top button