Punarvas Niti : पति के सरेंडर करने के हफ्तेभर बाद इनामी नक्सली पत्नी ने किया समर्पण

Punarvas Niti : पति के सरेंडर करने के हफ्तेभर बाद इनामी नक्सली पत्नी ने किया समर्पण

Punarvas Niti: A week after husband surrenders, rewarded Naxalite wife surrenders

Punarvas Niti

कांकेर/नवप्रदेश। Punarvas Niti : छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जननी ने अंतागढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर आठ लाख रुपए का इनाम था।

छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने पर बुज्जी को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस ने बताया कि बुज्जी का पति भी नक्सली था। उसने 27 सितंबर को सरेंडर किया था। 

दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सल उन्मूलन के लिए अलग-अलग जिलों में अलग नामों से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए पुलिस प्रोत्साहित कर रही है। इसी से प्रभावित होकर बीजापुर में भी दो दिन पहले एक महिला नक्सली चैती पोडियाम (Punarvas Niti) ने सरेंडर किया था। उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *