देश

मजदूरों से भरा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 9 की मौत, 15 साल का लड़का चला रहा था ट्रैक्टर…

-नांदेड़ में मूंगफली निकालने खेत जा रहे मजदूरों का ट्रैक्टर कुएं में गिरा

नांदेड़। nanded news: करीब 12 महिला और पुरुष मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घटी। ग्रामीणों ने कुएं में गिरे दो महिलाओं और एक पुरुष को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। लेकिन पिछले तीन घंटों से कोई बचाव दल नहीं पहुंचने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि कुएं में गिरे लोगों में से नौ की मौत हो गई है।

https://navpradesh.com/pm-modis-first-reaction-after-the-approval-of-the-waqf-bill/

नांदेड़ तालुका के अलेगांव और रुंज से मूंगफली की कटाई के लिए पुरुष और महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। कुएं में पानी और गाद के कारण ट्रैक्टर पूरी तरह डूब गया है। पिछले तीन घंटों से इलाके के ग्रामीण कुएं में गिरे पुरुषों और महिलाओं को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है कि उक्त ट्रैक्टर को एक 15 वर्षीय लड़का चला रहा था। इस बीच, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

https://navpradesh.com/lakshmi-narayan-yoga-double-benefits-for-10-zodiac-signs-time-for-fulfillment-of-wishes-mars-enters-cancer/

Related Articles

Back to top button