छत्तीसगढ़

Deputy CM Vijay Sharma Visit : बस्तर की धरती पर उतरे सूबे के नीति निर्माता…एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री का गरिमामय स्वागत…

जगदलपुर,  नव प्रदेश, 3 जून| Deputy CM Vijay Sharma Visit : बस्तर की ऐतिहासिक और समृद्ध सांस्कृतिक धरती पर शनिवार को एक गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय बस्तर दौरे पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचे।

एयरपोर्ट पर गुलदस्तों, पुष्पमालाओं और पारंपरिक बस्तरिया आत्मीयता से इन वरिष्ठ मंत्रियों का स्वागत किया गया। इस स्वागत में राजनीतिक और प्रशासनिक समन्वय की झलक दिखाई दी।

इस मौके पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित (Deputy CM Vijay Sharma Visit)रहे।

https://navpradesh.com/bpsc-71st-cce-2025-notification/

स्वागत में प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह तत्पर नजर आया। एडीजी नक्सल ऑपरेशन्स विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित (Deputy CM Vijay Sharma Visit)थे।

इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री द्वारा प्रशासनिक समीक्षा बैठकें, संभावित विकास कार्यों की चर्चा, और क्षेत्रीय जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना जताई गई है।

https://youtu.be/W30YKJofcYQ

यह दौरा बस्तर की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन और आम जनता में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Related Articles

Back to top button