कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस पर सियासत, रमन सिंह ने प्रशासन नदारद का लगाया आरोप, कौशिक ने कहा प्रदेश में है अराजकता |

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस पर सियासत, रमन सिंह ने प्रशासन नदारद का लगाया आरोप, कौशिक ने कहा प्रदेश में है अराजकता

Politics on Collectors Conference, Raman Singh alleges absence of administration, Kaushik said there is chaos in the state

Conference Politics

रायपुर/नवप्रदेश। Conference Politics : छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने जिलों के सभी मुखिया की आज जमकर क्लास ली। जिसमे प्रशासन को चुस्ती और लचर कानून व्यवस्था को सुचारु बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने में कोताही बरतने वालों पर कड़ी करवाई करने के सख्त निर्देश भी दिया गया।

एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 6 घंटों तक कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में व्यस्त रहे वहीं प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के नेता सरकार पर निशाना साधने में जुटे रहे। देशभर में अब तक 100 करोड़ वैक्सीन लगाये जाने पर भाजपा ने आज के दिन को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया। राजधानी में कई स्थानों पर वैक्सिनेशन सेंटर में जश्न मानते भाजपा कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी नजर आए। देश में 100 करोड़ वैक्सीन लगने का इतिहास रचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भी प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान रमन सिंह ने वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हे श्रीफल देकर सम्मानित भी किया।

ट्रासंफर और पोस्टिंग का खेल जारी – रमन

इस मौके पर मीडिया से चर्चा के दौरान रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। CM बघेल के कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस (Conference Politics) को लेकर उन्होंने प्रदेशभर में प्रशासन नदारद होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रांसफर और सेटिंग में लगी हुई यही कारण है कि प्रदेश में प्रशासनिक काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं। सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग में भी गुणवत्ता के बजाय धन में नजर बनाये हुए हैं।

रमन ने कहा अंग्रेजों के समय कलेक्टर एजेंट हुआ करते थे। जिसे आज के समय में छत्तीसगढ़ की सरकार ने सच साबित कर दिया है। आज सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने वाला ही कलेक्टर है। जुआ-सट्टा से उगाही करने वाले को एसपी बनाया जाता है। ये प्रदेश का दुर्भाग्य ही है। पुरे देश में CM बघेल तो अव्वल हो गए लेकिन हमारा प्रदेश भी इन्ही सब मामलों में भी इनके कारण नंबर एक पर पहुँच गया है।

शराबबंदी और अपराध पर बोले कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस को बेतुका कहते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ में तीन साल हो गए हैं,लेकिन आज भी प्रदेशवासी सुविधाओं से वंचित हैं। कांग्रेस घोषणापत्र पर अमल नहीं कर रही है। प्रदेश के हालात बदतर हो चुके हैं ऐसे में ये कॉन्फ्रेंस (Conference Politics) केवल दिखवा ही साबित होगा।

कौशिक की माने तो कांग्रेस को 70 सीट मिलने के बाद भी सरकार में अस्थिरता दिखाई दे रही है। एक दिल्ली में पड़े हैं और दूसरे मस्त हैं। इन्ही सब कारणों से प्रदेश की जनता और अधिकारियों में भ्रम फैली हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार सुस्त है। किसानों ने अपना धन काटना शुरू कर दिया है पर सरकार की तैयारी हुई ही नहीं है। साफ तौर पर ये किसानों के साथ अन्याय है। ये सरकार केवल केंद्र सरकार पर दोषारोपण करना ही जानती है।

कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश में करीब तीन साल हो गए लेकिन आज भी शराबबंदी के नाम पर हिला हवाला किया जा रहा है। केवल बहाना बनाकर टालने की कोशिश सरकार कर रही है। ऐसे ही अब छत्तीगसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। प्रदेश में अराजकता और आतंक हर क्षेत्र में फैला है। इसका सरकार पर कोई फर्क पड़ता भी नजर नहीं आ रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *