छत्तीसगढ़

Jashpur Road Construction : जशपुर में विष्णुदेव साय की 12.69 करोड़ की सड़क सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Jashpur Road Construction) ने जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

इस निर्णय से ग्रामीण-शहरी संपर्क मजबूत होगा, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस जनहितकारी फैसले पर उत्साह व्यक्त करते हुए गहरा आभार जताया है।

स्वीकृत परियोजनाओं में कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग 3 किमी लंबा और 3 करोड़ 86 लाख रुपये का, माडो से ढेंगनी मार्ग 3 किमी लंबा और 3 करोड़ 77 लाख रुपये का, चराईडांड के मलेरिया बस्ती से एनएच-43 तक 1.9 किमी लंबा और 2 करोड़ 20 लाख रुपये का, तथा बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा मार्ग 2.86 किमी लंबा और 3 करोड़ 76 लाख रुपये का शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जशपुर जिले (Jashpur Road Construction) को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक राशि आवंटित की है। इससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में समग्र विकास की गति भी तेज हुई है। इस विकासोन्मुखी नीति से जशपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

https://youtu.be/tScuPyla4kY

इस सौगात पर जशपुर के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। लोगों का मानना है कि इन सड़कों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की पर्यटन क्षमता भी मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य के हर कोने तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है।

Related Articles

Back to top button