देश

Paper Leak Bill : पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी तेज, राज्यसभा में संशोधन विधेयक पेश, संसद में हुई अहम बैठक

देशभर में परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर चल रही बहस के बीच गुरुवार को संसद में पेपर लीक रोकने से जुड़ा अहम संशोधन विधेयक राज्यसभा में पेश (Paper Leak Bill) किया गया। इस दौरान सदन में इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा शुरू हुई, जबकि संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई।

एक ओर राज्यसभा में परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने पर बहस जारी रही, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। संसद का दिन राजनीतिक और विधायी दोनों दृष्टि से काफी अहम रहा।

राज्यसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन अनफेयर मीन्स की रोकथाम संशोधन विधेयक 2026 पेश किया। इस पर करीब सात घंटे चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ सांसद इस बहस में हिस्सा ले रहे हैं।

जांच दो महीने में पूरी करने का प्रावधान Paper Leak Bill

विधेयक में पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच दो महीने के भीतर पूरी करने का प्रावधान किया गया है। दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा और संगठित अपराध के मामलों में 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रस्ताव है। राज्यसभा से पारित होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

जितेंद्र सिंह ने क्या कहा

विधेयक पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि वह भी इस कानून की आवश्यकता को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाने का विचार वर्षों पहले सामने आया था, लेकिन इसे लागू करने का काम वर्तमान सरकार ने पूरा किया।

संसद में प्रधानमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक

संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय (Paper Leak Bill) बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सर्बानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा शामिल हुए। हालांकि बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

विपक्ष का प्रदर्शन और वॉकआउट Paper Leak Bill

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर हंगामा किया और बाद में सदन से वॉकआउट कर दिया।

लोकसभा से पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

बुधवार को लोकसभा ने करीब सात घंटे की चर्चा के बाद इस संशोधन विधेयक को पारित कर (Paper Leak Bill) दिया था। सरकार का कहना है कि नया कानून पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने में मदद करेगा, जबकि विपक्ष का मत है कि केवल कड़ी सजा पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार भी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button