One Day CM : देश में पहली बार कल एक दिन की सीएम बनेंगी ये लड़की, अफसर इन्हें ही देंगे प्रजेंटेशन

One Day CM : देश में पहली बार कल एक दिन की सीएम बनेंगी ये लड़की, अफसर इन्हें ही देंगे प्रजेंटेशन

one day cm, srishti goswami to become one day cm of uttarakhand, navpradesh,

one day cm

One Day CM : उनके सीएम बने रहने केे दौरान करीब 12 विभागों के अफसर उन्हें 5-5 मिनट का प्रजेंटेशन देंगे।


हरिद्वार/ए.। One Day CM : देश में पहली बार किसी राज्य का सीएम होते हुए भी कोई युवती वहां की सीएम बनने जा रही है। लड़की को 24 जनवरी यानी रविवार को एक (One Day CM) दिन के लिए सीएम बनाया जा रहा है।

खास बात यह है उनके सीएम बने रहने केे दौरान करीब 12 विभागों के अफसर उन्हें 5-5 मिनट का प्रजेंटेशन देंगे। रविवार को सीएम बनने जा रही लड़की का नाम सृष्टि गोस्वामी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत की मंजूरी मिलने के बाद सृष्टि कल मुख्यमंत्री बनने जा रही है। 24 जनवरी को कन्या दिवस के मौके पर यह मौका मिलने जा रहा है। सृष्टि उत्तराखंड के बहादुराबाद ब्लॉक के दौलतपुर गांव की निवासी है। उनके सीएम बनने के बाद उनका गांव भी इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो जाएगा।

विकास कार्यों का लेंगी जायजा


बतौर एक दिन की सीएम सृष्टि रविवार को विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का जायजा लेंगी, साथ ही उन्हें 12 विभागों के अफसर अपने-अपने विभागों का 5-5 मिनट का प्रजेंटेशन भी देंगे।

पिता की है किराना दुकान

सृष्टि के पिता दौलतपुर में किराना दुकान चलाते हैं। मां गृहणी हैं। इससे पहले बाल विधानसभा संगठन में सृष्टि को बाल विधायक के रूप में चुना गया था। अब सृष्टि को एक दिन का सीएम चुने जाने को लेकर उनके पिता प्रवीण ने कहा कि यह उनके लिए अभिमान का क्षण होगा। एक (One Day CM) दिन केे लिए सही पर मेरी बेटी मुख्यमंत्री होने जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *