OMG News : जेल से रिहा हुई जोंबी एंजलिना जोली ने सबको दिखाया अपना असली चेहरा |

OMG News : जेल से रिहा हुई जोंबी एंजलिना जोली ने सबको दिखाया अपना असली चेहरा

OMG News: Angelina Jolie, the zombie released from jail, showed her real face to everyone

OMG News

तेहरान। OMG News : ईरान की ‘जोंबी एंजलीना जोली’ कही जाने वाली महिला सहर तबर को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपना असली चेहरा भी सार्वजनिक कर दिया है। इससे पहले वह हॉलिवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली की डरावनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती थीं। उन्हें कथित भ्रष्टाचार और ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सहर तबर ईरान के एक टीवी चैनल पर सबके सामने (OMG News) आईं। साल 2019 में उन्हें हिजाब का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पहले लोगों का लगता था कि एंजलिना जोली जैसा दिखने के लिए सहर तबर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसी की वजह से वह डरावनी नजर आने लगीं। हालांकि सहर ने इस बात का खुलासा किया की यह रिजल्ट प्लास्टिक सर्जरी का नहीं बल्कि मेकअप और फोटोशॉप का था। 

सहर तबर का असली नाम फातेमेह खिशवंद है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से ही फेमस होना चाहती थी इसलिए अपने मेकअप के आर्ट को इस्तेमाल किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने लगी। उन्होंने पहले दावा किया था कि एंजलिना जोली जैसा दिखने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई है। हालांकि अब इस बात से पूरी तरह इनकार कर दिया। 

सहर को ऐसे समय में रिहा किया गया है जब एक युवती (OMG News) महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब को लेकर बड़ा आंदोलन चल रहा है। महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जब वह गिरफअतार हुई थीं तब मीडिया ने कहा था, सहर केवल 19 साल की हैं। मजाक की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ गया। उनकी मां रोज ही रोती हैं और कहती हैं कि उनकी बेटी मासूम है। उसे जेल से रिहा कर देना चाहिए। लोगों ने असली एंजलिना जोली से भी मदद के लिए गुहार लगाई थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *