छत्तीसगढ़

Dantewada Rehabilitation Camp : नक्सल पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण…अरनपुर शिविर में 280 से अधिक लोगों को मिला पुनर्वास योजनाओं का लाभ…

दंतेवाड़ा, 06 जून। Dantewada Rehabilitation Camp : कुआकोण्डा ब्लॉक के ग्राम अरनपुर में आज आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीडि़त परिवारों के लिए एक दिवसीय पुनर्वास सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 280 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।

 इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री गोवर्धन प्रसाद साहू, उप संचालक श्री संतोष टोप्पो सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित (Dantewada Rehabilitation Camp)रहे। शिविर के दौरान लाभार्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, बस पास, नरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक पेंशन, पीएम आवास, बैंक खाता, स्वयं सहायता समूह से जोड़ना, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र,

https://navpradesh.com/assam-youtubers-arrested-for-killing-birds/

कौशल विकास प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि और वन अधिकार पट्टा जैसी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया (Dantewada Rehabilitation Camp)गया। यह शिविर राज्य शासन की नक्सली प्रभावित पुनर्वास नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को समावेशी विकास से जोड़ना है।

Related Articles

Back to top button