देश

IAS Officer Arrested : सपने बेच डाले…जो समाज की सेवा की कसम खा रहा था…वही रिश्वत की दराज में पकड़ा गया…

धरमगढ़, 14 जून। IAS Officer Arrested : 2021 बैच का एक आईएएस अधिकारी — जिसने यूपीएससी इंटरव्यू में समाज के लिए जीने की कसम खाई थी — आज समाज से विश्वासघात के आरोपों में घिर चुका है।

ओडिशा के धरमगढ़ में तैनात उप-कलेक्टर धीमान चकमा को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। इतना ही नहीं — उनके सरकारी आवास से 47 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी भी बरामद हुई है।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-liquor-scam/

रिश्वत की रकम, जो मेज की दराज में छिपाई गई थी

एक व्यवसायी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने चकमा को धरमगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास में मेज की दराज में रिश्वत की रकम छुपाते हुए (IAS Officer Arrested)पकड़ा। उन्होंने खुद 100-100 के नोटों की गिनती की, और फिर रकम को छुपा दिया — ये पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की गई।

जिसे ‘आदर्श अधिकारी’ माना गया, वो निकला बेनकाब

धीमान चकमा ने यूपीएससी क्लियर करने के बाद इंटरव्यू में कहा था:

“मैं उत्तर-पूर्व के युवाओं के लिए प्रेरणा बनना चाहता हूँ, और समाज के लिए काम (IAS Officer Arrested)करूंगा।”

आज जब वो भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर चुके हैं, वही समाज अब उनकी नीयत पर सवाल उठा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=1OOzQBsDZM8

अब क्या होगा आगे?

चकमा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया (IAS Officer Arrested)है। उनकी सेवा, भविष्य और छवि — तीनों पर अब गंभीर खतरा है।

Related Articles

Back to top button