देश

पीएमओ के अफसरों को लेकर भाजपा सांसद स्वामी ने किया ये बड़ा खुलासा, बोले-पवार

नई दिल्ली /नवप्रदेश। भाजपा (bjp mp subramanian swamy ) सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के अफसरों (statement on pmo officials) के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर रहे हिंदुत्व विरोधी मानसिकता वाले अधिकारियों का वर्चस्व कायम हो गया है और ये अधिकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार व उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले के संपर्क में हैं।

भाजपा (bjp mp subramanian swamy ) सांसद  स्वामी ने कहा कि देशभर में सीएएस विरोधी वातावरण व दिल्ली में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में इस बात पर दखल दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय के अफसरों (statement on pmo officials) के बारे में उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है जो देशभक्त हैं और भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई करना चाहते हैं।

https://twitter.com/Swamy39/status/1234305376192872448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1234305376192872448&ref_url=https%3A%2F%2Flokmat.news18.com%2Fnational%2Fanti-hindutva-officials-in-pmo-are-in-touch-with-sharad-pawar-supriya-sule-clams-bjp-mp-subramaniyan-swamy-mhak-438996.html

भाजपा (bjp mp subraminian swamy) सांसद स्वामी ने कहा कि ये देशभक्त अधिकारी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें कार्रवाई करने नहीं दी जा रही है। स्वामी की बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय इसलिए भी बन गया है क्योंकि माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशासन पर जबर्दस्त पकड़ है।

Related Articles

Back to top button