मध्यप्रदेश

Thermal Power Plant : 609 दिनों तक बिना रुके चली यूनिट, अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन ने रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश के अमरकंटक ताप विद्युत गृह (चचाई) ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम (Thermal Power Plant) किया है। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की 210 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट नंबर-5 ने लगातार 609 दिनों तक निर्बाध बिजली उत्पादन कर राज्य क्षेत्र के थर्मल पावर स्टेशनों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह यूनिट 1 अक्टूबर 2024 से 2 जून 2026 तक लगातार संचालित होती रही। करीब पौने दो साल तक बिना किसी बड़े व्यवधान के बिजली उत्पादन जारी रहने को राज्य के ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि 2 जून को तकनीकी विद्युत खराबी आने के कारण यूनिट को बंद करना पड़ा और यह रिकॉर्ड सफर थम गया।

प्रदर्शन के आंकड़ों ने भी बढ़ाया गौरव : Thermal Power Plant

लंबी अवधि तक संचालन के दौरान यूनिट का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा। प्लांट की उपलब्धता (PAF) 98.82 प्रतिशत, प्लांट लोड फै्टर (PLF) 95.61 प्रतिशत और सहायक बिजली खपत (APC) 9.29 प्रतिशत दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार ये आंकड़े यूनिट के उच्च तकनीकी रखरखाव और कुशल संचालन को दर्शाते हैं।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर स्टेशन के अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों और पूरे स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने इसे टीमवर्क और समर्पण का परिणाम बताया।

प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिया श्रेय

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि 609 दिनों तक बिना ट्रिपिंग के यूनिट का संचालन उत्कृष्ट रखरखाव, कुशल प्रबंधन और कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का नतीजा (Thermal Power Plant) है। उन्होंने कहा कि चचाई थर्मल पावर स्टेशन ने राज्य क्षेत्र में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button