Covid-19 Vaccine Dose:छत्तीसगढ़ में 1 लाख 89 हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन |


प्रदेश में 8 लाख 32 हजार 670 वैक्सीन डोज उपलब्ध

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 वैक्सीन की डोज (Covid-19 Vaccine Dose) बीते 24 घंटे में 1 लाख 89 हजार 756 लोगों को दी गई। इसके लिए राज्य में 4027 केंद्र बनाए गए थे। वहीँ राज्य में अब तक 90 लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार (Covid-19 Vaccine Dose) अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 22 लाख 56 हजार 485 लोगों को प्रथम डोज, 63 हजार 934 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और 9 लाख 58 हजार 871 को दूसरी डोज दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 8 लाख 32 हजार 670 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है।

रायपुर नगर निगम का टीका महाअभियान

रायपुर महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षदों ने टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने महाअभियान चलाया है। जिसमे पार्षद नागरिकों से घर- घर जाकर अधिकाधिक संख्या में कोरोना टीका (Covid-19 Vaccine Dose) लगाने प्रेरित कर रहे हैं। वहीँ नगर निगम के द्वारा सभी वार्डों में वैक्सीनेशन बूथ लगाया गया है ताकि वार्डवासियों को भटकना न पड़े। इसके साथ ही कुछ पार्षदों ने वार्डवासियों को जागरूक करने लकी ड्रा की व्यवस्था भी की है। जिसमे पहले ही दिन महापौर,सभापति और विधायक ने टीकाकरण के बाद ड्रा में निकाले गए नामित व्यक्तियों को प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रदेश की औसत पाॅजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में पाॅजिटिविटी दर लगातार घट रही है। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में पाॅजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत है। वहीं प्रदेश भर में हुए 25 हजार 270 सैंपलों की जांच में से 244 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में 364 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में केवल 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। इस तरह वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार 596 है।

दुर्ग संभाग के दो जिले कवर्धा और बेमेतरा में संक्रमण की संख्या शून्य रही। वहीँ सबसे ज्यादा बस्तर जिले में सबसे अधिक 27 मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब आम लोगों को अपने जागरूकता का परिचय देते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते रहना होगा। शासन-प्रशासन द्वारा दी गई लॉक डाउन की छूट का बेजा उपयोग न कर सभी को संभलकर रहने की जरुरत होगी,तभी हम कोरोना की जंग को जीत पाएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *