छत्तीसगढ़

कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा हमला, प्राकृतिक संसाधनों की लूट का लगाया गंभीर आरोप, MLA मंडावी ने पूछे गए सवाल..

जल, जंगल, जमीन और कोरंडम जैसे बेशकीमती संसाधनों को बेच रही BJP

कमलेश्वर सिंह पैंकरा 

बीजापुर/ नव प्रदेश। बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में राज्य की भाजपा सरकार पर बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों की लूट का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बस्तर के लोहा, टिन, जल, जंगल, जमीन और कोरंडम जैसे बेशकीमती संसाधनों को बेच रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=VY2HU109jh8&t=6s&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaA%3D%3D

कोरंडम खदान का मुद्दा

विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम कुचनूर में स्थित कोरंडम खदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह खदान वर्षों से बंद थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इसे अपने चहेते उद्योगपतियों को सौंपने की साजिश रची है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में खदान में गुपचुप तरीके से जंगल की सफाई शुरू कर दी गई है, जो इस लूट का स्पष्ट प्रमाण है।

सरकार से पूछे गए सवाल:

विधायक मंडावी ने भाजपा सरकार से कई तीखे सवाल पूछे, जिनमें शामिल हैं:

  •  कोरंडम खदान को चोरी-छिपे शुरू करने की साजिश क्यों रची जा रही है?
  •  खदान का ठेका किसे सौंपा गया है?
  • खदान में अवैध रूप से काम कौन कर रहा है?
  •   क्या पर्यावरण और वन विभाग से खदान शुरू करने की अनुमति ली गई है?
  • हजारों पेड़ों की कटाई की इजाजत किसने दी?
  •  इस लूट में भाजपा नेताओं की क्या भूमिका है?
  • बीजापुर के किस भाजपा नेता के इशारे पर जंगल साफ किया जा रहा है?
  •  रायपुर के कैलाश चंद्र अग्रवाल कौन हैं और उनका भाजपा से क्या रिश्ता है?
  • स्थानीय प्रशासन को इस लूट की जानकारी क्यों नहीं दी गई?

इसके अतिरिक्त उन्होंने कोरंडम खदान को पुनः प्रारंभ करने के पीछे की मंशा, निजीकरण की प्रक्रिया, पंचायत अधिनियम और पेसा कानून के पालन जैसे अनेक प्रश्न पूछे।

गंभीर आरोप:

विक्रम मंडावी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर बीजापुर के भाजपा नेता संजय लुंकड़ द्वारा बेशकीमती वनों का विनाश किया जा रहा है और कोरंडम खदान में अवैध उत्खनन का काम किया जा रहा है।

कांग्रेस की चेतावनी:

उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और भाजपा की इस लूट के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

उपस्थित लोग:

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.youtube.com/watch?v=OrVJ3u8XsCU&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaA%3D%3D

Related Articles

Back to top button