दुनिया

Halloween Party : बहुत दुखद खबर…बेकाबू भीड़ ने ली 151 लोगों की जान…दिल दहला देने वाला वीडियो

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Halloween Party : दक्षिण कोरिया में हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद 50 से ज्यादा लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

https://twitter.com/KareemsGouda/status/1586385857896153089

कई लोग सड़क पर बेसुध नजर आए। पुलिसकर्मियों को सड़क पर लोगों को सीपीआर देते नजर आए। अब इस घटना की जो जानकारी सामने आई है वो और चौंकाने वाली है। घटना के वक्त महज 4 मीटर चौड़ी गली में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिसके बाद अचानक मौके पर भगदड़ मची। 

बताया जा रहा है कि मरने वाले अधिकतर लोग (Halloween Party) की उम्र 20 साल के आसपास थी। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस हादसे में ड्रग्स का इस्तेमाल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। दुनियाभर के देश इस हादसे पर दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनसे दिल दहलाने वाले खुलासे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button