मंत्री लखमा के बोल उन्हीं की शैली में- एक थी सरकार…, झंडी फहराने फुर-फुर, फुर-फुर…, उधर बैठा है...

मंत्री लखमा के बोल उन्हीं की शैली में- एक थी सरकार…, झंडी फहराने फुर-फुर, फुर-फुर…, उधर बैठा है…

minister lakhma criticise bjp, lakhma attack former cm raman singh and pm modi, navpradesh,

minister lakhma criticise bjp


Minister Lakhma Criticise BJP : उन्होंने कहा- अभी उधर एक बैठा है, बड़ी-बड़ी दाढ़ी बढ़ाकर

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Minister Lakhma Criticise BJP आबकारी मंत्री कवसी लखमा ने अपने खास अंदाज में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को आए 20 साल हो गए। एक सरकार थी। 15 साल तक। रमन सिंह बड़ी बड़ी बात करता थे।

कहता था डीजल मिलेगा बाड़ी से। मिल रहा है बाड़ी से डीजल। उन्होंने कहा- अभी उधर एक बैठा है, बाबा बन रहा है, बड़ी-बड़ी दाढ़ी बढ़ाकर। बोलता है-भाइयों व बहनों अच्छा दिन आएगा। काला धन आएगा। 15-15 लाख मिलेगा। मिला किसी को 15 लाख। एक आदमी को नौकरी नहीं मिली, दो करोड़ की बात तो दूर है। लखमा (Minister Lakhma Criticise BJP ) रविवार को दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राजनांदगांव में बनाया ऊपर वाला ब्रिज :

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर उन्होंने बस्तर को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कहा कि मोबाइल बांटे। मोबाइल बांटने से विकास होता है। बेलाडिला का पैसा राजनांदगांव लेकर गए वहां ऊपर वाला ब्रिज बनाया। डीएमएफ केे पैसे कलेक्टर बंगला में लिफ्ट बनता था। कोई देखने वाला नहीं था। मनमोहन सरकार में दंतेवाड़ा को विभिन्न मद में करोड़ों रुपए की राशि मिलती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस राशि को अपने पेट में डाल दिया है।

भूपेश बघेल 2500 देता है तो नरेंद्र मोदी के पेट में दर्द होता है :

लखमा ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार हङ्क्षदुस्तान की पहली सरकार है, जिसने शपथ के एक घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया। 2500 रुपए धान के दे रहा है। लेकिन 2500 रुपए देने से नरेंद्र मोदी के पेट में दर्द होता है। वो बोलता है इतना पैसा क्यों दे रहे हो। टोरा-महुआ रमन राज में गाय बैला खाते थे। दो रुपए किलो बिकते थे लेकिन अब 30 रुपए किलो बिकता है।

फुर-फुर, फुर-फुर…


लखमा ने कहा कि पिछली सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। ताड़मेटला में 300 घर जला दिए। स्कूल बंद कर दिए। अब गांव गांव में स्कूल खुल रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ये पहला मुख्यमंत्री है जो कभी नारायणपुर कभी कोंडागांव कभी बीजापुर कभी जगदलपुर आता है। मैं मुख्यमंत्री को बता रहा था। पहले दंतेवाड़ा में झंडी फहराने ऊपर से आता था। फुर फुर फुर… । बाइ कार कोई नहीं आया। कश्यप और गागड़ा ऊपर से आता था। अब नीचे देखता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *