Mahashivratri in Kashi & Ujjain : काशी विश्वनाथ में 6 लाख तो महाकाल में दोपहर तक 2 लाख भक्तों ने किया दर्शन

Mahashivratri in Kashi & Ujjain : काशी विश्वनाथ में 6 लाख तो महाकाल में दोपहर तक 2 लाख भक्तों ने किया दर्शन

Mahashivratri in Kashi & Ujjain

Mahashivratri in Kashi & Ujjain :

नवप्रदेश डेस्क। Mahashivratri in Kashi & Ujjain : आज 8 मार्च महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में मध्याह्न भोग आरती की गई। काशी विश्वनाथ में 6 लाख तो महाकाल में दोपहर तक 2 लाख भक्तों ने दर्शन किया। 36 घंटे से ज्यादा समय तक खुला रहेगा। इस दौरान करीब 10 लाख भक्तों के मंदिर आने का अनुमान है। इसी तरह भक्त 44 घंटे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। यहां 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विश्वनाथ मंदिर में सुबह 3.30 बजे से ही झांकी दर्शन जारी है। मंदिर के बाहर भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। हर सेकेंड 10-15 लोग दर्शन कर रहे हैं। यहां दोपहर 1 बजे तक करीब 6 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं।

उज्जैन में भगवान महाकाल के पट रात 2:30 बजे खुले। सुबह भस्म आरती की गई। महाकाल का भांग-मेवे से श्रृंगार किया गया। भक्त 44 घंटे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। यहां 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दोपहर 1 बजे तक 2 लाख लोग भक्त दर्शन कर चुके हैं। ओंकारेश्वर मंदिर में दोपहर 2 बजे तक दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव दूल्हा होते हैं। उनके शृंगार की जगह भव्य चतुष्प्रहर पूजा की जाती है। इसलिए सुबह मंदिर के पट खुलने से लेकर बंद होने तक भक्त बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भी भोलेनाथ के दर्शन के लिए गुरुवार 7 मार्च की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। आज दिन भर डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। दर्शन के लिए 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *