देशराजनीति

Mamata Banerjee : सत्ता जाने के बाद ममता ने बदली पहचान, लेकिन एक बात लिखने से अब भी बना रहीं दूरी

बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन सिर्फ नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक सीमित (Mamata Banerjee) नहीं रहा। दिनभर राजनीतिक हलकों में एक और बदलाव की चर्चा होती रही। इंटरनेट मीडिया पर ममता बनर्जी की बदली हुई पहचान को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती रहीं। कई लोग इसे राजनीतिक संकेत मानते दिखे तो कुछ इसे सिर्फ औपचारिक बदलाव बता रहे थे।

कोलकाता में पार्टी दफ्तरों और राजनीतिक गलियारों में पूरे दिन इस बात पर नजर बनी रही कि आखिर ममता बनर्जी ने अपने परिचय में क्या बदलाव किया है। खास बात यह रही कि नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने वाले दिन ही यह परिवर्तन सामने आया। इससे चर्चा और ज्यादा तेज हो गई कि आखिर इसके पीछे क्या संदेश छिपा है।

इंटरनेट मीडिया पर बदला परिचय : Mamata Banerjee

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आखिरकार अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल में बदलाव कर दिया है। अब उन्होंने अपने परिचय में खुद को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक चेयरपर्सन और बंगाल की मुख्यमंत्री 15वीं 16वीं और 17वीं विधानसभा लिखा है।

हालांकि उन्होंने अब भी अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री शब्द जोड़ने से परहेज किया है। इसी बात को लेकर राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

शपथ ग्रहण के दिन सामने आया बदलाव

संयोग की बात यह रही कि जिस दिन सुवेंदु अधिकारी ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, उसी दिन ममता बनर्जी के प्रोफाइल में बदलाव भी नजर आया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई।

दूसरी तरफ सुवेंदु अधिकारी ने भी अपने प्रोफाइल में बदलाव (Mamata Banerjee) करते हुए नाम के साथ मुख्यमंत्री जोड़ लिया। उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स खाते पर नया परिचय दिखाई देने लगा।

पहले नहीं बदला था परिचय

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी ममता बनर्जी ने अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया था। उस समय भी उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री के रूप में ही दर्शाया था।

बताया जा रहा है कि चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद भी उन्होंने परंपरा के अनुसार तत्काल इस्तीफा नहीं दिया था। संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक सात मई तक उनकी सरकार का कार्यकाल माना गया था।

विधानसभा भंग होने के बाद भी नहीं हुआ बदलाव

सात मई की रात राज्यपाल आरएन रवि ने बंगाल की 17वीं विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही पुरानी विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

इसके बावजूद शनिवार सुबह तक ममता बनर्जी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स प्रोफाइल पर उन्हें बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री बताया (Mamata Banerjee) जा रहा था। बाद में दिन में जाकर उनके परिचय में बदलाव दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button