मध्यप्रदेश

Mahakal Lok Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने देखा महाकाल लोक का भव्य लाइट एंड साउंड शो

मुख्यमंत्री Mohan Yadav और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar ने शुक्रवार रात श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित Shri Mahakal Lok का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने रुद्र सागर पर आयोजित भव्य लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया और महाकाल लोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की।

महाकाल लोक पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकाल बैंड ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” की संगीतमय प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद रुद्र सागर के तट पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो में लेजर लाइट, वॉटर स्क्रीन और आधुनिक साउंड इफेक्ट्स के माध्यम से भगवान शिव, मां शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी की पौराणिक गाथाओं का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रतिमाओं और धार्मिक अवधारणा की दी जानकारी

भ्रमण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को महाकाल लोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं, शिल्प संरचनाओं और भगवान शिव के त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य पौराणिक प्रसंगों की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने महाकाल लोक के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप की सराहना की।

ई-कार्ट से किया महालोक का भ्रमण

लाइट एंड साउंड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ई-कार्ट के माध्यम से महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को महाकाल लोक परियोजना के विभिन्न आयामों, प्रतिमाओं और श्रद्धालुओं के लिए विकसित सुविधाओं की जानकारी दी।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में Kailash Vijayvargiya, Pratima Bagri, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button