देश

श्रद्धा मर्डर केस जैसी एक और घटना बेंगलुरु में महालक्ष्मी के शरीर के 30 टुकड़े फ्रिज में मिले…

-बेंगलुरु मर्डर केस: श्रद्धा वॉकर मर्डर केस जैसी एक और घटना बेंगलुरु में

बेंगलुरू। Bengaluru Murder Case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसी एक और घटना बेंगलुरु में हुई है। एक फ्लैट में महिला के शरीर के 30 टुकड़े मिले। शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखे हुए थे। महिला का नाम महालक्ष्मी है। महालक्ष्मी पिछले 9 महीने से अपने पति हेमंत दास से अलग रह रही थीं। अब इस मामले में मृतक महिला के पति हेमंत दास ने बड़ा दावा किया है।

https://navpradesh.com/8-people-died-due-to-lightning-four-school-children-were-also-among-the-dead/

पत्नी के अशरफ नाम के युवक के साथ संबंध थे और कहा जा रहा है कि उसी ने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। वहीं हेमंत दास ने कहा कि एक महीने पहले जब मैं अपनी बेटी से मिलने गया था तब उसकी मुलाकात हुई थी। हेमंत ने कहा कि महालक्ष्मी कुछ महीनों से अशरफ के साथ रिश्ते में थी और उसके साथ एक फ्लैट में रह रही थी।

https://navpradesh.com/gurupushya-yoga-in-pitru-paksha-lottery-for-10-zodiac-signs-sudden-monetary-gains-blessings-of-lakshmi-kubera-you-will-become-rich/

फ्लैट में महालक्ष्मी का शव 30 टुकड़ों में मिला था। जब यह बात सामने आई कि फ्लैट (Bengaluru Murder Case) से बदबू आ रही। तब लोगों को लगा की कुछ ना कुछ हुआ है। जब मामले का पता चला तब महालक्ष्मी की मौत हो गई थी और हर कोई हैरान हो गया। पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची तो वहां उन्हें एक बैग भी रखा हुआ मिला। पुलिस को शक है कि आरोपियों की योजना महालक्ष्मी के शव के टुकड़े-टुकड़े करने की थी।

https://navpradesh.com/sexual-content-related-to-children-can-land-you-in-jail-understand-the-full-decision-of-the-supreme-court-pocso-case-will-be-filed/

अशरफ कौन है?

अशरफ उत्तराखंड का रहने वाला हैं। वह बेंगलुरु में एक दुकान में काम करता था। हेमंत दास ने कहा कि महालक्ष्मी के साथ उसकी शादी केवल 6 महीने तक चली। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद महालक्ष्मी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बेंगलुरु आना बंद कर दिया। हेमंत दास ने दावा किया कि उसकी पत्नी और अशरफ के बीच अफेयर था। हेमंत ने शक जताया कि हत्या अशरफ ने ही की है।

https://navpradesh.com/terrible-accident-12-people-including-6-teachers-died-on-the-spot-in-a-horrific-accident/

पुलिस ने क्या कहा?

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर दयानंद ने कहा कि महालक्ष्मी हत्याकांड में पुलिस आगे की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी विदेशी है और हम उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते।

https://navpradesh.com/joe-bidens-forgetfulness-problem-increased-forgot-pm-modis-name-on-stage-video-goes-viral/

Related Articles

Back to top button