Love With 2 Boys : लड़की को 2 महिने में हुआ 2 लड़कों से प्यार, फिर लड़की के पति ने किया कुछ ऐसा

Love With 2 Boys : लड़की को 2 महिने में हुआ 2 लड़कों से प्यार, फिर लड़की के पति ने किया कुछ ऐसा

छपरा, नवप्रदेश। बिहार के छपरा से एक अजीबो-गरीब प्यार का मामला सामने आया है। जहां लड़की को 2 महिने में 2 लड़कों से प्यार हो जाता है। जिसके बाद लड़की ने अपने एक प्रेमी से शादी कर ली थी। लेकिन जैसे ही पुराने प्रेमी को फोन आया तो लड़की खुद को रोक नहीं पाई और उसके साथ भागने की तैयारी कर ली।

इसी बीच उस महिला के ससुराल वालों ने पूरे गांव में लड़की छानबीन शुरू कर दी। आखिर लड़की और उसका प्रेमी मिल गए, फिर गांव वालों के बीच पति ने जो किया, वो सबको हैरान कर देने वाला था, चलिए जानते हैं पूरा मामला क्‍या है?        

दरअसल, मिर्जापुर का रहने वाला विश्वजीत भगत जिसकी उम्र 22 साल है और पेशे से ड्राइवर है। इसे पटना के बख्तियारपुर थाना के चंपापुर गांव की एक युवती जिसका नाम आरती है, उससे प्‍यार हो गया। प्‍यार का परवान चढ़ा तो दो महीने में ही दोनों ने शादी रचा ली, और 30 अक्‍टूबर को शादी कर ली। दोनों राजी-खुशी से रहने भी लगे, लेकिन, असल कहानी की शुरुआत तो यहां से शुरू हुई। एक तरीके से कहा जाए तो कहानी ने यहां असली मोड़ लेना था।

दोनों की शादी को 23 दिन ही हुए थे और कहानी ने नया मोड़ लेना शुरू कर दिया। आरती का पहला प्रेमी अभिराज, जिसकी उम्र 24 वर्ष है। वह अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। उसके साथ आरती के माता-पिता भी मिर्जापुर आ गए। इस बीच आरती और अभिराज की फोन पर बात हुई और फिर आरती अपने पहले प्रेमी के साथ भागने के लिए तैयार हो गई। इसके लिए वह रात की 11 बजे घर की दहलीज लांघ चुकी थी।

आरती अपने पति के घर से प्रेमी के पास गई थी। कुछ देर में घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इसी बीच उस प्रेमी के साथ आरती और उसके घर वाले भी पकड़ा गये, फिर गांव वालों ने सबको बिठाया और अगले दिन उसके पहले पति की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई और उसे उसके माता-पिता के समक्ष प्रेमी को सौंप दिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *