राजनीति

Surguja Lok Sabha Seat 2024 Election : CONG. प्रत्याशी शशि ने छुआ BJP प्रत्याशी चिंतामणि का पैर तो जीत के बदले मिली नसीहत

रायपुर/अंबिकापुर/नवप्रदेश। Surguja Lok Sabha Seat 2024 Election : सरगुजा लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार शशि सिंह ने भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज से लिया जीत का आशीर्वाद। हालांकि चिंतामणि महाराज जीत का आशीर्वाद तो नहीं दिया लेकिन डटकर मुकाबला करने की नसीहत जरू दिए। आमतौर पर सियासत में ऐसा नजारा काम ही दीखता है।

https://twitter.com/Navpradesh/status/1779843316760064225

मामला अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर का है जब नामांकन जमा कर लौटते समय कलेक्ट्रेट में बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज और कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री शशि सिंह मिल गए। दोनों का आमना-सामना हुआ तब चिंतामणि मिडिया को बाइट दे रहे थे और शशि सिंह पास से गुजर रही थीं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने संस्कार और अपनी स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का परिचय देते हुए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो चिंतामणि बोले- चुनाव के मैदान में डटकर लड़ें, जीत मिलेगी। चिंतामणि महाराज भी नामांकन जमा करने जा रहे थे कलेक्ट्रेट, 19 को सीएम की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन कर भी जमा करेंगे नामांकन.

Related Articles

Back to top button