Letter Holder Farmer : किसानों को इस तरह मिल रहा लाभ...?

Letter Holder Farmer : किसानों को इस तरह मिल रहा लाभ…?

Letter Holder Farmer: Farmers are getting benefits like this...?

Leasehold Farmer

रायगढ़/नवप्रदेश। Letter Holder Farmer : शासन द्वारा वन अधिकार पत्र वितरण के बाद अब हितग्राही भी समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे है। कृषि भूमि उपलब्ध होने एवं धान का उपज लेने के बावजूद पहले किसानों को अपना धान समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाते थे। वन अधिकार पत्र मिलने से उनकी समस्या का समाधान हो गया और वे उपार्जन केंद्र में अपनी फसल का सही मूल्य पाकर खुश हैं। इसके साथ ही उन्हें कृषि आदान सहायता राशि का लाभ भी मिल सकेगा।

5 किसानों ने बेचा 200 क्विंटल धान

धरमजयगढ़ विकासखंड के जमरगीडी नवीन उपार्जन केन्द्र में 842 किसानों ने पंजीकृत करवाया है। शासन द्वारा किसानों को वनअधिकार पत्र मिलने से जमरगीडी उपार्जन केन्द्र में ग्राम अमलीटिकरा, रामपुर, मिरीगुढ़ा, बलपेदा, सिरकी, नेवार, जबगा आदि गांवों के 35 वन अधिकार पत्र हितग्राहियों ने पंजीकरण करवाया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्र में वन अधिकार पत्रधारी 5 किसानों द्वारा लगभग 200 क्ंिवटल धान बेचा जा चुका है। ये किसान पहले अपनी फसलों को खुले बाजार में बेचने को मजबूर थे, लेकिन अब उन्हें समर्थन मूल्य पर बेच रहे है।

नए खरीद केंद्र बनाने से दूरी हुई कम

आगामी दिनों वन अधिकार पत्र धारी (Letter Holder Farmer) अन्य किसानों द्वारा भी धान बेचा जाएगा। जिसमें वन अधिकार पत्र का लाभ उन्हें समर्थन मूल्य के रूप में प्राप्त होगा। ग्राम रामपुर निवासी दिलबोध का कहना है कि 1.311 हेक्टयर का वनअधिकार पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें उनके द्वारा लिए गए धान की फसल को धान उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य में ब्रिकी किया। जिससे उन्हें कृषि आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पट्टा मिलने से धान तो बेच ही रहे है, साथ ही नया उपार्जन केंद्र बनने से आने-जाने की दूरी कम हुई। हमें धान बेचने में बहुत सुविधा हो रही है।

समिति प्रबंधक दिनबंधु पटेल ने बताया कि पूर्व में धान उपार्जन केन्द्र खम्हार में स्थित था। जिससे धान बेचने के लिए ग्राम पोरिया के किसानों को लगभग 40 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। लेकिन जमरगीडी में उपार्जन केन्द्र बनाने से उन किसानों के लिए दूरी घटकर लगभग 15-17 किलोमीटर रह गया है। इसके साथ ही 14 गांवों की दूरी 10 किलोमीटर हो गयी है। किसानों के समय के साथ धान विक्रय केन्द्र जाने के लिए जाने वाले वाहन भाड़ा में कमी आएगी। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।

7 लाख 74 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुरेन्द्र कुमार गोंड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में किसानों (Letter Holder Farmer) से अब तक 7 लाख 74 हजार 319 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें से 1 लाख 70 हजार 878 क्विटल धान का उठाव हो चुका है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *