Important Notice : 15 दिसंबर से ये फाटक हमेशा के लिए हो जाएगा बंद...? |

Important Notice : 15 दिसंबर से ये फाटक हमेशा के लिए हो जाएगा बंद…?

Important Notice: From 15th December this gate will be closed forever...?

Important Notice

रायपुर/नवप्रदेश। Important Notice : कुम्हारी से कुछ दूरी पर पडऩे वाला सिरसा रेलवे फाटक को अब हमेशा के लिए बंद किया जाएगा। यहां अंडर ब्रिज निर्माण के बाद सरकार और रेल प्रशासन ने मिलकर इस फाटक को बंद करने का फैसला किया है।

इस रेल फाटक का निर्माण कार्य रेल विभाग एवं प्रदेश प्रशासन छत्तीसगढ़ कॉस्टशेयरिंग बेसिस पर रेलवे द्वारा निर्माण कार्य कराया गया है। इस संबंध में तत्कालिन कलेक्टर दुर्ग के द्वारा अंडर ब्रीज बनने के बाद मानव सहित समपार फाटक नम्बर 439 (सिरसा गेट) बंद करने की अनुमति प्रदत्त की गई है।

जिसके बाद यातायात एवं रेल यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरसा समपार फाटक (Important Notice) को आर यूबी निर्माण कार्य को पत्र व्यवहार के अनुसार दिनांक 31.08.2021 को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया था।

किंतु समपार फाटक (Important Notice) को आर यू बी निर्माण कार्य नियत तिथी तक पूर्ण न होने के कारण इसे चालू किया रखा गया, एवं दिनांक 15.12.2021 को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *