Leopard Breaking : कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ… सामने मौत देख मची भगदड़

Leopard Breaking : कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ… सामने मौत देख मची भगदड़

Leopard Breaking: Leopard entered the court premises… Stampede in front of death

Leopard Breaking

गाजियाबाद/नवप्रदेश। Leopard Breaking : गाजियाबाद कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पोलीस करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया।

तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर (Leopard Breaking) में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *