Key to Luck : रातों-रात चमक गयी इस महिला की किस्मत...जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Key to Luck : रातों-रात चमक गयी इस महिला की किस्मत…जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Key to Luck: The fate of this woman shone overnight... read the full news to know

Key to Luck

भोपाल। Key to Luck : कहते हैं देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश की एक महिला और उसके परिवार के साथ। यह महिला रातों रात लखपति बन गई। जी हां, ये किस्मत की चाबी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की चमेली बाई के हाथ लगी है। इस महिला को खदान में 2 कैरेट से अधिक का एक हीरा मिला। अब इसे नीलाम करके वह लखपति बनने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस हीरे के एवज में महिला को करीब 25 से 30 लाख रूपये मिलेंगे।

पन्ना स्थित हीरा कार्यालय के अधिकारी अनुपम सिंह ने बुधवार को इस विषय में जानकारी दी। अनुपम ने बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के इंटवाकला गांव की चमेली बाई ने कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली खदान को पट्टे पर ले रखी है। 

और खुल गया किस्मत कनेक्शन 

इस खदान में काम (Key to Luck) करने के दौरान उसे 2.08 कैरेट का हीरा मिला। यह जेम्स क्वालिटी का हीरा बताया जा रहा है। इसकी बाजार में अच्छी डिमांड रहती है। इस दुर्लभ हीरे की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपए आंकी जा रही है। मंगलवार को चमेली बाई ने इस हीरे को पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में जमा करवाया है। अब विभाग इस हीरे को आने वाली नीलामी में नीलाम करेगा। नियमानुसार नीलामी में मिली राशि से बारह प्रतिशत रॉयल्टी काटकर शेष राशि हीरा खोजने वाले शख्स को दे दी जाएगी। ऐसे में चमेली बाई को नीलामी में मोटी रकम हासिल होगी। 

सपना हो जाएगा सच 

हीरा मिलने (Key to Luck) और अब इसकी अनुमानित राशि का पता चलने पर चमेली बाई और उनके पति अ​रविंद सिंह बेहद खुश हैं। उनके लिए यह सपना सच होने जैसा है। अ​रविंद सिंह का कहना है कि नीलामी से जो राशि प्राप्त होगी उससे अब वे अपने सपनों का घर बनवा सकेंगे। आपको बता दें कि पन्न जिला देश में हीरों की नगरी के नाम से मशहूर है। यहां अक्सर खदानों में लोगों को हीरे मिलते हैं। इस बार इस हीरे से करीब 25-30 लाख मिलेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *