Kawardha Case : जेल में बंद विजय शर्मा से मिलने पहुंचे भाजपाई, क्या कहा...?

Kawardha Case : जेल में बंद विजय शर्मा से मिलने पहुंचे भाजपाई, क्या कहा…?

Kawardha Case: BJP workers came to meet jailed Vijay Sharma, what did he say?

Kawardha Case

रायपुर/नवप्रदेश। Kawardha Case : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव व प्रमुख लोगों ने रायपुर केंद्रीय जेल पहुंच कर भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की दमनकारी कार्यवाही की निंदा की।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विजय शर्मा की गिरफ्तारी और रातों रात कवर्धा से रायपुर सेंट्रल जेल लाया जाना प्रदेश सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करता हैं।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार साम्प्रदायिक सामाजिक सद्भाव बहाल करने के बजाय बदलापुर की भावना से कार्य कर रही हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार के दबाव में की गई कार्यवाही की निंदा (Kawardha Case) की और कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता दमनकारी कार्यवाही के खिलाफ उन सभी के साथ खड़ा हैं, जिन पर दमनपूर्वक कार्यवाही की जा रही हैं।

इस दौरान दीपक म्हस्के, गोविंदा गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, अनूप खेलकर, संजय कश्यप, राजेश गुप्ता, अभिजीत पांडेय, हरिवंश वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने विजय शर्मा से मुलाकात की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *