
दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 5 जून 2026 को विशेष रोजगार मेले का आयोजन (Job Placement ) किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें 11 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
उपसंचालक रोजगार डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित होगा। इस विशेष रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर : Job Placement
रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रायपुर और सिलतरा क्षेत्र में विभिन्न पदों पर की जाएगी।
मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) तथा विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
11 हजार से 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और पद के अनुसार प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के ऐसे दिव्यांग युवक-युवतियां, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है और जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य (Job Placement) किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में उपस्थित होना होगा।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी
आवेदकों को 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बीई, आईटीआई, डीसीए, पीजीडीसीए सहित अन्य शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूचियां और प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। इसके अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आने-जाने, भोजन या ठहरने के लिए किसी प्रकार का भत्ता या सुविधा उपलब्ध नहीं कराई (Job Placement) जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।



