जीजाबाई महिला मंडल ने किया आनंद मेले का आयोजन, नीता लोधी ने किया उद्घाटन |

जीजाबाई महिला मंडल ने किया आनंद मेले का आयोजन, नीता लोधी ने किया उद्घाटन

Jijabai Mahila Mandal organized Anand Mela, Neeta Lodhi inaugurated

Ananda Mela

दुर्ग/नवप्रदेश। Anand Mela : जीजाबाई महिला मंडल भिलाई के तत्वावधान में नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में आनंद मेले का आयोजन सेक्टर 10 भिलाई में किया। जिसका उद्घाटन भिलाई नगर की प्रथम महापौर एवं अंत्यावसायी सहकारिता एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी ने किया।

जीजाबाई महिला मंडल की अध्यक्ष सोनाली देशमुख उपाध्यक्ष नंदनी देशमुख सचिव लीना वराठे, सह सचिव अरुणा फाटे, कोषाध्यक्ष कविता दाते, सह कोषाध्यक्ष सविता धोटे ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राज्य मंत्री नीता लोधी ने जीजाबाई महिला मंडल के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

राज्य मंत्री नीता लोधी (Anand Mela) ने छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के कैलेण्डर का विमोचन किया। युवाओं को स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई के अध्यक्ष शंकर वराठे एवं सचिव बुधराव गायकवाड़ ने दी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आनलाइन आवेदन तथा पात्रता की जानकारी भी कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शंकर वराठे ने हितग्राहियों को साझा किया। वहीं सचिव बुधराव गायकवाड़ ने समाज की महिला एवं पुरुष हितग्राहियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार में उद्योग हेतु 25 लाख, सेवा क्षेत्र में 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख तक लोन की जानकारी दी।

Jijabai Mahila Mandal organized Anand Mela, Neeta Lodhi inaugurated
Ananda Mela

समाज की महिलाओं ने (Anand Mela) विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीता लोधी ने व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए और विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष गुलाब राव सोनारे, यशवंत धोटे, प्रभाकर दाते, संजय देशमुख, रमेश पाटनकर, पी आर भागबोले एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *