बेबाक : नौटंकीबाजी में दीदी का मुकाबला करना इम्पौसिबल
It's impossible to compete with Didi in drama
It’s impossible to compete with Didi in drama: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जितनी बढिय़ा नेत्री हैं उससे भी बढिय़ा अभिनेत्री है। नौटंकीबाजी में कोई माई का लाल उनका मुकाबला नहीं कर सकता। यही वजह है कि खेला होबे को उन्होंने अपना तकिया कलाम बना रखा है।
खुद को खिलाडिय़ों का खिलाड़ी घोषित कर रखा है। इसी मुगालते के चलते उन्होंने अपनी टीम के साथ नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के दफ्तर पर धावा बोला और दादागिरी दिखाने की कोशिश की लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनकी हेकड़ी निकाल दी। अब वे दिल्ली में धरना प्रदर्शन की नौटंकी कर रही हैं क्योंकि उन्हें अपना खेला खराब होने का डर सता रहा है।
