Irfan Pathan Asia Cup 2022 : इरफान पठान और उनकी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, क्रिकेटर ने दी जानकारी

Irfan Pathan Asia Cup 2022 : इरफान पठान और उनकी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, क्रिकेटर ने दी जानकारी

Irfan Pathan Asia Cup 2022 ,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और उनकी फैमिली के साथ ऐसी घटना से गुजरना पड़ा है। जिसको सुनकर आपको भी तकलीफ (Irfan Pathan Asia Cup 2022) देगा। क्रिकेटर और उनकी फैमिली को एयरपोर्ट पर बुरे बर्ताव से गुजरना पड़ा है।

दरअसल, इरफान और उनके परिवार को एशिया कप 2022 से जुड़े असाइनमेंट के लिए दुबई की फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट पर बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा। भारत को कई मुकाबले जिताने वाले इरफान को विस्तारा चेक-इन काउंटर पर घंटों लाइन में खड़ा रखा गया।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर के साथ एयरपोर्ट पर जो व्यवहार हुआ उसका पूरा ब्योरा उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए शेयर (Irfan Pathan Asia Cup 2022) किया। उन्होंने लिखा, “आज मैं विस्तारा

एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके – 201 से मुंबई से दुबई जा रहा था। चेक-इन काउंटर पर मैंने बेहद खराब व्यवहार का सामना किया। मेरे कंफर्म टिकट के क्लास को विस्तारा डाउनग्रेड करता रहा।

इस समस्या के समाधान के लिए मुझे काउंटर पर डेढ़ घंटे तक इंतजार करना (Irfan Pathan Asia Cup 2022) पड़ा। मेरे साथ मेरी पत्नी, एक आठ महीने के और एक 5 साल के बच्चे को भी इस तकलीफ से गुजरना पड़ा।”

पठान ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में आगे लिखा, “ग्राउंड स्टाफ बदतमीज थे और तरह-तरह के बहाने बना रहे थे। दरअसल, मेरी तरह कुछ और यात्रियों को भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ये मेरी समझ से परे है कि उन्होंने ज्यादा टिकट क्यों बेचे और मैनेजमेंट ने इसकी इजाजत कैसे दी? मैं ऑथोरिटी से निवेदन करता हूं कि वे इस पर जरूरी कार्रवाई करे ताकि मेरी तरह किसी और को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।”

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *