BIG BREAKING : कुएं में गिरा वाहन, इंस्पेक्टर व आरक्षक की मौत

BIG BREAKING : कुएं में गिरा वाहन, इंस्पेक्टर व आरक्षक की मौत

inspector and constable die in accident, car fall in well, navpradesh,

inspector and constable die in accident

Inspector and Constable dies in accident : पुलिस अधीक्ष ने दी जानकारी

सिवनी/ ए.। inspector and constable die in accident : कुएं में वाहन गिरने से एक पुलिस इंस्पेक्टर व आरक्षक की मौत हो गई। घटना मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की है। यहां एक कुएं में चार पहिया वाहन गिरने से एक पुलिस निरीक्षक व आरक्षक की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि शुक्रवार की रात को छपारा थाना निरीक्षक नीलेश परतेती चार पहिया वाहन में अधिनस्थ एक आरक्षक चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ ग्राम कान्हीवाडा से अपने थाना क्षेत्र छपारा की ओर आ रहे थे।

इस बीच रात में वाहन ग्राम कलारबांकी के पास ग्राम पौडी में सड़क किनारे के एक कुआं में जा गिरा। वाहन में सवार छपारा नगर निरीक्षक नीलेश परतेती व आरक्षक चंद्रप्रकाश चैधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह मृतकों के शवों को कुआं से बाहर निकाला जाकर पोस्टमार्डम कराया गया है। (छाया प्रतीकात्मक)

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *