शिक्षा

CBSE :खोला जा रहा है मॉडरेशन पोर्टल, समय सीमा पर न करने पर …

नईदिल्ली/ नवप्रदेश | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बारहवीं बोर्ड के मार्क्स मॉडरेशन (CBSE Marks Moderation) के लिए कल से पोर्टल खुलने जा रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार CBSE के Marks Moderation की सुविधा के लिए पोर्टल को 16 जुलाई से 22 जुलाई तक खोलने का निर्णय लिया है |

CBSE ने Marks Moderation के बारे में नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है की – “अगर कोई स्कूल तय समय सीमा के अंदर मॉडरेशन पूरा नहीं करता है, तो उनका रिजल्ट 31 जुलाई के बाद अलग से जारी किया जाएगा।”

https://twitter.com/ANI/status/1415594774132711432

Marks Moderation का जारी हुआ सर्कुलर

सीबीएसई द्वारा मार्क्स मॉडरेशन को लेकरे अपने सर्कुलर में बताया गया है की – “ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के मार्क्स को मॉडरेट करना एक बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है | मॉडरेशन करते समय इस बात का खासा ध्यान रखना होगा की सभी विद्यार्थी के साथ न्याय और निष्पक्षता को सुनिश्चित किया जाए |

विद्यालयों द्वारा किसी भी प्रकार का निति में अंतर से जहां कुछ विद्यार्थियों के लिए लाभदायक तो कुछ विद्यार्थियों के लिए नुक्सान दायक हो सकता है |

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, नइदिल्ली ने मार्क्स मॉडरेशन के सर्कुलर को जारी करते हुए सभी विद्यालयों को एक आदेश दिया है | इस आदेश के अनुसार मार्क्स मॉडरेशन की निति बनाते समय किसी भी विद्यार्थी को नुक्सान या किसी भी विद्यार्थी को फायदा नहीं होना चाहिए|

मार्क्स मॉडरेशन निति ऐसी होनी चाहिए जिससे सभी के साथ न्याय और निष्पक्षता होनी चाहिए |

Related Articles

Back to top button