SBI FD : सिर्फ 6 महीने के निवेश पर तय कमाई, जानिए 2 लाख जमा करने पर कितना लौटाएगा बैंक

बचत को सुरक्षित रखने के लिए आज भी बड़ी संख्या में लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को सबसे भरोसेमंद (SBI FD) विकल्प मानते हैं। बाजार में उतार चढ़ाव के बीच ऐसे निवेश की मांग बढ़ी है, जहां रकम सुरक्षित रहे और तय रिटर्न भी मिलता रहे। यही वजह है कि सरकारी बैंकों की एफडी योजनाएं लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई हैं।
इन दिनों खासकर कम अवधि वाली एफडी योजनाओं को लेकर लोगों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई दे रही है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर 6 महीने के लिए रकम जमा की जाए तो परिपक्वता पर कितना फायदा मिलेगा।
अलग अलग अवधि पर मिल रही अलग ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को अलग अलग अवधि की एफडी योजनाओं में निवेश की सुविधा देता है। बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। बैंक की कुछ विशेष योजनाओं में सामान्य ग्राहकों के साथ वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी दिया जा रहा है।
2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न : SBI FD
अगर कोई सामान्य ग्राहक 6 महीने यानी 180 दिन के लिए 2 लाख रुपए की एफडी कराता है, तो परिपक्वता पर उसे करीब 2 लाख 5 हजार 650 रुपए मिलेंगे। इसमें लगभग 5 हजार 650 रुपए ब्याज के तौर पर शामिल होंगे।
वरिष्ठ नागरिकों को होगा ज्यादा फायदा
वरिष्ठ नागरिकों को समान अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे ग्राहकों को 2 लाख रुपए जमा करने पर लगभग 6 हजार 150 रुपए ब्याज मिलेगा और परिपक्वता राशि करीब 2 लाख 6 हजार 150 रुपए हो जाएगी।
अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त लाभ
80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा (SBI FD) दिया जा रहा है। अगर अति वरिष्ठ नागरिक 6 महीने के लिए 2 लाख रुपए की एफडी कराते हैं, तो उन्हें करीब 6 हजार 250 रुपए ब्याज मिलेगा। ऐसे में परिपक्वता पर कुल रकम लगभग 2 लाख 6 हजार 250 रुपए तक पहुंच जाएगी।
लंबी अवधि की योजनाओं में भी आकर्षक रिटर्न
बैंक की कुछ खास योजनाओं में लंबी अवधि पर और ज्यादा ब्याज का लाभ दिया जा रहा है। विशेष एफडी योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त फायदा मिल (SBI FD) रहा है। वित्तीय जानकारों का मानना है कि सुरक्षित निवेश पसंद करने वालों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट अब भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिना जाता है।



