Inappropriate Statement :  प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री का बयान अमर्यादित : भावना बोहरा

Inappropriate Statement :  प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री का बयान अमर्यादित : भावना बोहरा

Inappropriate Statement,

रायपुर, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी एवं  क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के ऊपर की गई टिपण्णी (Inappropriate Statement) को लेकर भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने इसे अमर्यादित बताया है।

भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर आसीन होकर एक महिला नेत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां महिला व पुरुष को समान अवसर (Inappropriate Statement) दिए जाते हैं।

आज भाजपा महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे लेकर आ रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी व उनके नेता द्वारा आए दिन महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता (Inappropriate Statement) को दर्शाती है।

प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को हंटर वाली कहकर संबोधित करना केवल उनका नहीं बल्कि हम सभी महिलाओं का अपमान है और महिलाओं के प्रति मुख्यमंत्री की मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन संगठन मंत्री अजय जामवाल जी की तुलना जाम यानि शराब से करके यह साफ़ कर दिया है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी शराब को लेकर कितने सहज हैं,

जिन्होंने में आने से पहले हाथ में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही केवल शराब बिक्री, शराब दुकानें खोलने और घर-घर तक शराब पहुँचाने की कवायद में लगे हुए हैं। आज उनकी इसी कुनीति व कुप्रबन्धन की वजह से आज गाँव-गाँव, गली-गली में शराब कोचियों की भरमार है।

प्रशासन भी इसके लिए कोई सख्त कार्रर्वाई नहीं कर रही है जिसके कारण उनके हौसले बुलंद हैं और खुलेआम अवैध शराब बिक्री की जा रही है। हर पार्टी समय-समय पर दायित्वों को बदलती है ताकि पार्टी और अधिक मजबूत हो। भाजपा अपने हर नेता व कार्यकर्ता को अवसर देती है लेकिन कांग्रेस पार्टी में यह संस्कार नहीं है इसलिए वे इस प्रकार की बयानबाजी कर रहें हैं।

उन्होंने आगे कहा कि 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का होर्डिंग लगाया जाता है लेकिन मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहती हूँ कि आखिर किन विभागों में इन 5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है उसकी पूरी जानकारी सार्वजानिक करें अन्यथा प्रदेश के युवाओं एवं जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसे दुष्प्रचार न करें।

आज प्रदेश के लाखों शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहें हैं उनके पास रोजगार नहीं होने की वजह से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता बताएं की सत्ता में आने के बाद से कितने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया?

सत्ता में आने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कई झूठे वादे किये जिसे अब छत्तीसगढ़ की जनता भलीभांति जान चुकी है। आज प्रदेश के कर्मचारी वर्ग के लोग भी कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हैं आए दिन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन राज्य सरकार उन्हें न्याय देने की बजाय उनके ऊपर लाठियां बरसा रही हैं।

भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी गंभीर नजर नहीं आ रहे। आए दिन महिलाओं के साथ अनाचार, बलात्कार, हत्या, लूट, हिंसा व उनके अपमान की ख़बरें देखने व सुनने को मिल रही है।

विगत दिनों जांजगीर-चांपा में 52 वर्षीय महिला के साथ जिस क्रूरता के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या की गई उसने प्रदेश को झाकजोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार, हिंसा और अपराध में वृद्धि हो रही है वह चिंतनीय है।

राज्य सरकार भी इन बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में विफल दिख रही है और रोजाना सैकड़ों महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं।  छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर चुनाव में बड़े-बड़े वादे किये थे लेकिन आज तक उनपर अमल नहीं किया गया जिसके कारण महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *