छत्तीसगढ़राजनीति

Discussion On No-Confidence Motion : बीजेपी के 109 आरोपों का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

0 बीजेपी विधायकों की तरफ से बृजमोहन ने कहा बोले; भ्रष्ट सरकार

0 मंत्री चौबे ने कहा अविश्वास प्रस्ताव खोखला, बोलने का हक़ नहीं

रायपुर/नवप्रदेश। Discussion On No-Confidence Motion : छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के पावस सत्र के अंतिम दिवस में बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव लाया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने की। बीजेपी ने सदन पर कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और विवादग्रस्त निर्णय लेने पर गंभीर आरोप लगाए।

( No-Confidence Motion)किसान, रेत खनन, कोयला और शराब घोटाला, निःवस्त्र युवकों के प्रदर्शन समेत जंगलों की कटाई और कांग्रेस के विधायक, मंत्रियों को भी घेरने की कोशिश की। जवाब में कांग्रेस की ओर से विपक्ष को जवाब देने की शुरुआत वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने बिंदुवार जवाब देकर किया। उन्होंने कहा अविश्वास प्रस्ताव खोखला है। भाजपा को किसानों के बारे में बोलने का अधिकार नहीं।

मंत्री चौबे ने कहा CM भूपेश ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सम्मान

रायपुर। मानसून सत्र के आखिरी दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सत्तापक्ष की ओर से वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने मोर्चा संभाला। चौबे ने कहा कि, जब से हमारी सरकार बनी है…छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ा है। यहां के तीज-त्योहार और खानपान का सम्मान भी बढ़ा है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, यह अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से खोखला है। केवल औपचारिकता पूरी की गई है, यह आरोप पत्र असत्य का पुलिंदा है।

धान खरीदी पर हुई नोक-झोंक

भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव में धान घोटाले, पनामा घोटले से लेकर चिटफंड घोटाले का आरोप सरकार पर लगाया था। इसी को लेकर आज सदन में भाजपा और कांग्रेस के बीच नोंक-झोंक हो गई। भाजपा पर हमला बोलते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि, धान और किसान के बारे में बोलने का अधिकार आपको नहीं है।

क्योंकि राजधानी रायपुर में पीएम मोदी धान खरीदने को लेकर सिर्फ झूठ फैलाकर गए हैं। धान घोटाले, पनामा, प्रिय दर्शनीय बैंक घोटाले, चिटफंड घोटाले में कौन शामिल था? किसने ऐसे लोगों को संरक्षण दिया और कौन आरोपी हैं…इस बात को सपष्ट करें, सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं हो जाता।

घोटालों के उल्लेख पर हंगामा

रतनजोत घोटाले के मुद्दे पर जांच को लेकर सदन में कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखाई दिए। घोटालों के आरोप पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, सरकार को जांच करने से रोका किसने है। इनके आरोपों में कोई तथ्यात्मक बात नहीं है। हमने जो वादा किया उसे निभाया है। कांग्रेस घोषणा पत्र में किए हुए वादे भूल जाती है, लेकिन हम नहीं भूलते।

बृजमोहन ने कहा मंत्री को CM पर और सत्ता को संगठन पर भरोसा नहीं

रायपुर। विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरा, कहा – गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है उन्हें जगाने के लिए प्रदेश के नौजवानों ने नग्न प्रदर्शन किया है।

लेकिन यह सरकार अंग्रेजी से भी बदतर है जो उन नौजवानों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रहे है।यह अंतर्द्वंद की सरकार मुख्यमंत्री को मंत्री पर भरोसा नहीं है । मंत्री को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं सत्ता को संगठन पर भरोसा नहीं। सब एक दूसरे को अपमानित करने में लगे हैं।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियों रेत चोरों के हवाले कर दिया गया है छत्तीसगढ़ नदियों का सीना चीर के वे लूट मचा रखे हैं। रेत खदान में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां समा जाती है यह सरकार उनकी हत्या की दोषी है। इस सरकार के राज में कोई खुश नहीं है। विधायक ,मंत्री के ऊपर जान से मारने का आरोप लगाता है।

यह सरकार गरीबों को मकान नहीं दे पा रही है यह सरकार गरीबों नल नहीं लगा पा रही है। मोहन मरकाम जी, आप तो इसी सदन में सरकार पर डीएमएफ के पैसे में घोटाला करने का आरोप लगा रहे थे। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्तुत कर सदन छोड़ चले गये थे। फिर क्या मजबूरी थी कि आप 3 माह के लिए झुनझुना पकड़ने तैयार हो गये।

Related Articles

Back to top button