Hindu Religion : अब रामायण को लेकर महाभारत

Hindu Religion
Hindu Religion : हिन्दु धर्म और संस्कृति मानों गरीब की लुगाई बन गई है जिसे भौजाई समझकर कोई भी कभी भी छेड़ देता है। ये हिन्दुओं की संहिसनुता ही है कि वे हिन्दु धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाते। बॉलीवुड ने पिछले कुछ सालों से हिन्दु धर्म व संस्कृति का मखौल उड़ाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। जब स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो गई तब कही जाकर सोशल मीडिया पर बॉयकट बॉलीवुड अभियान चला जो काफी हद तक सफल रहा।
अब फिल्मी भांडो की अक्ल ठिकाने पर (Hindu Religion) आ रही है। बड़े बजट की फिल्में बुरी तरह फ्लाफ हो रही है तब उन्हें अपनी गलती का अहसास होने लगा है लेकिन अभी भी वे अपनी हेकड़ी दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन जिस दिन बॉलीवुड का फुलिंदा बंध जाएगा। तब उन्हें होश आएगा। फिल्मी दुनिया की तरह ही राजनीति में भी हिन्दु धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाने का दौर चल पड़ा है। इसी कृम में बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने यह विवादास्पद बयान दिया है कि रामायण समाज में नफरत फैलाती है।
उनके इस बायान को लेकर जब विवाद खड़ा तब भी उन्होंने अपने बयान पर कायम रहने की बात कहीं। रामायण को लेकर अब राजनीति महाभारत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने तो चंद्रशेखर के बयान की कड़ी निंदा की है और उन्हें मंत्री पद से हटाने की भी मांग जोर पकड़ रही है। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की सरकार में शामिल दलों में भी इस मुद्दे को लेकर तलवारें खींच गई है। बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर राष्ट्रीय जनता दल के नेता है।
उनके बयान पर जदयू के नेताओं ने भी आपत्ती दर्ज कराई है और उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार में जगह-जगह शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के पुतले फूंके जा रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार चंद्रशेखर को मंत्री पद से बर्खास्त करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। जिस राज्य के शिक्षामंत्री की रामायण जैसे पवित्र गं्रथ के बारे में ऐसे निम्नकोटि के विचार हो उस राज्य में शिक्षा का स्तर कैसा होगा।
इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इसके पहले की रामायण को लेकर राजनीतिक (Hindu Religion) महाभारत और तेज हो मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को चाहिए कि वे चंद्रशेखर जैसे बुडबक नेता को तत्काल शिक्षामंत्री के पद से बर्खास्त करें। ऐसे नेताओं के खिलाफ जब तक ऐसी कड़ी कार्रवाही नहीं की जाएगी तब तक वे हिन्दु धर्म और संस्कृति से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आएंगे।