Had To Marry Girlfriend : गर्लफ्रेंड को पहले किया प्रेग्नेंट, फिर शादी करने से किया इंकार, जेल की हवा खाकर आई अक्ल ठिकाने

Had To Marry Girlfriend : गर्लफ्रेंड को पहले किया प्रेग्नेंट, फिर शादी करने से किया इंकार, जेल की हवा खाकर आई अक्ल ठिकाने

Had To Marry Girlfriend,

शेखपुरा, नवप्रदेश। बिहार के शेखपुरा में एक युवक ने लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फसाया। फिर लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उसे छोड़ दिया और शादी करने से इंकार कर दिया।

लड़की बार-बार लड़के पीछे भटकती (Had To Marry Girlfriend) रही। लेकिन लड़का शादी के लिए बिल्कुल नहीं मान रहा था। तंग आकर लड़की ने महिला थाने में शिकायत कर दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक जब जेल से छूटा तो उसने 6 माह की बेटी को गोद में लेकर प्रेमिका (Had To Marry Girlfriend) से शादी कर ली।

यह मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के गांव का है। यहां की एक 20 साल की लड़की का उसकी चचेरी बहन के देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का प्रेमी लखीसराय के चानन थाना के गांव का रहने वाला है।

जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसने प्रेमी से शादी करने को कहा, लेकिन प्रेमी ने इनकार (Had To Marry Girlfriend) कर दिया।

प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि आरोपी युवक को 3 माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *