Govt Employees DA : सीएम ने किया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, अगले महिने से बढ़ेगी इतनी सैलेरी

Govt Employees DA : सीएम ने किया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, अगले महिने से बढ़ेगी इतनी सैलेरी

Govt Employees DA,

भोपाल, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को सीएम शिवराज ने सावन के तीसरे सोमवार को एक बहुत बड़ा तोहफा (Govt Employees DA) दिया है। सीएम ने एमपी के कर्मयारियों का मंहगाई भत्ता अब केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के बराबर करने का ऐलान किया है।

शिवराज सरकार ने मंहगाई भत्ता 31 प्रतिशत से 3% और बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त (Govt Employees DA) से मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते का ऐलान करते हुए कहा “अभी मध्य प्रदेश के हमारे शासकीय सेवकों को 31% महंगाई भत्ता मिलता है। यह 11% हमने पिछली बार एक साथ बढ़ाया (Govt Employees DA) था।

लेकिन आज हम यह फैसला कर रहे हैं कि हम 34% महंगाई भत्ता मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों को देंगे” उन्होंने कहा आज सावन के महीने का तीसरा सोमवार है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहा हूं। महाकाल महाराज से यही प्रार्थना है कि सुख, समृद्धि, रिद्धि, सिद्धि, मध्य प्रदेश की जनता को हो। हमारा देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर बढ़ता जाए।


गौरतलब है कि केंद्र के शासकीय कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। सीएम शिवराज के नए फैसले के बाद अब मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अगस्त महिने के वेतन से,

जिसका भुगतान सितंबर में होगा बढ़े हुए महंगाई भत्ते से साथ वेतन मिलेगा। बता दें कि इससे शासन के ऊपर लगभग 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। लेकिन 7.5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed