गजब : 18 माह में पढ़ने लगी, 30 माह में लिखना सीखा, अब दोनों हाथों से एक साथ लिखती है 45....

गजब : 18 माह में पढ़ने लगी, 30 माह में लिखना सीखा, अब दोनों हाथों से एक साथ लिखती है 45….

girl writes with both of her hand, adi swaroopa, karnataka girl makes record, navpradesh,

girl writes with both of her hands

बंगलुरु/नवप्रदेश। एक ऐसी लड़की (girl writes with both of her hand) है, जो अपने दोनों हाथों से 45 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से लिखती है। ठीक उसी तरह जैसे थ्री इडियट फिल्म के प्रसिंपल बोर्ड पर लिखते थे। इस लड़की (girl writes with both of her hand) का नाम आदी स्वरूपा (adi swaroopa)  है।

कर्नाटक (karnataka girl makes world record)  की यह लड़की अपने इस विशेष गुण के कारण इन दिनों चर्चा में है। आदी स्वरूपा के इस गुण के कारण उसका  नाम अब  तक दो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उसका नाम दर्ज हो चुका  है। वर्तमान परिस्थिति में कर्नाटक (karnataka girl makes world record) की स्वरूपा अपने इस अनोखे गुण के जरिए प्रति मिनट 45 शब्द लिख  सकती है वो भी कन्नड़ व अंग्रेजी भाषा के।

हर दिन स्कूल भी नहीं जाती स्वरूपा

इसके अलावा आदी स्वरूपा का एक और लक्ष्य रुबिक क्यूब एवं संगीत में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है। इसके अलावा आदी स्वरूपा अपने दोनों हाथों से एक साथ लिखने की स्पीड भी बढ़ाना चाहती है। उसका  लक्ष्य  60 शब्द  प्रति मिनट का है। स्वरूपा अन्य विद्यार्थियों की तरह हर दिन स्कूल नहीं जाती। अभी वह घर से ही 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसके मां पिता भी उसे भी विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत करने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वरूपा जब दो-तीन साल की थी तब से ही दोनों हाथों से लिख  रही है।

हिंदुस्तानी संगीत भी सीख रही स्वरूपा

स्वरूपा अभी गिटार व हिंदुस्तानी  संगीत भी सीख रही है। स्वरूपा के टैलेंट के बारे में बोलते हुए उसके पिता ने बताया कि स्वरूपा जब 18 माह की थी, तभी से पढ़ने लगी। 30 माह की होते ही उसने लिखना शुरू कर दिया। इसलिए उसमें जन्म से ही ये गुण हैं। हमने केवल उन्हें मार्ग देने का प्रयास किया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed