FIR Against Rahul Gandhi In Assam : हिंसा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, उकसाने और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज

FIR Against Rahul Gandhi In Assam : हिंसा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, उकसाने और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज

FIR Against Rahul Gandhi In Assam :

FIR Against Rahul Gandhi In Assam :

नवप्रदेश डेस्क। FIR Against Rahul Gandhi In Assam : बुधवार देर रात मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के आदेश पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। सभी पर हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, भीड़ को उकसाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने का आरोप है।

राहुल गांधी ने सीएम हिमंता पर कटाक्ष किया कि वे केस इसलिए दर्ज कर रहे हैं, क्योंकि उनके मन में डर है। राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। 6,713 किलोमीटर लंबी यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

असम पुलिस ने ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होने का हवाला देकर शहर के अंदर यात्रा ले जाने से मना किया था। पुलिस ने कहा था कि वर्किंग डे है। अगर यात्रा शहर के अंदर गई तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाएगी। रैली को नेशनल हाइवे पर जाने का निर्देश दिया था।

पुलिस ने गुवाहाटी शहर की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। बैरिकेड तोड़ दिया। घटना को लेकर राहुल गांधी ने सफाई दी।

मुझे गाली दो, मुझे परेशान करो, मुझे निशाना बनाओ, मैं डरता नहीं हूं : राहुल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसे पहले की भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव है, जो कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। भाजपा ने कहा था कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे इसका प्रभाव महसूस किया जाने लगा है।

जम्मू-कश्मीर में माहौल बना। अब भाजपा की सोच यात्रा को बाधित करने की है। लेकिन मैं इन चीजों से डरता नहीं हूं। मुझे गाली दो, मुझे परेशान करो, मुझे निशाना बनाओ, मैं डरता नहीं हूं। मैं अपनी सच्चाई के लिए लड़ता हूं, भले ही पूरी दुनिया दूसरी तरफ खड़ी हो।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *