Farm Loan : प्रभावित किसानों को राहत, 2,391 किसानों को मिला 5.81 करोड रुपये का खरीफ ऋण
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की वित्तीय अनियमितताओं से प्रभावित किसानों को खरीफ ऋण (Farm Loan) मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पहल और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से अब किसानों को समय पर कृषि कार्यों के लिए ऋण और कृषि आदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
4,533 किसानों के लिए 111 करोड रुपये की ऋण सीमा Farm Loan
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर के अनुसार बलरामपुर जिले की चार प्रभावित समितियों के 4,533 किसानों के लिए 110.98 करोड रुपये (करीब 111 करोड रुपये) की एनसीएल (ऋण सीमा) स्वीकृत की गई है। इसमें शंकरगढ क्षेत्र के 1,542 किसानों, रामानुजगंज के 1,502 किसानों, रामचंद्रपुर के 1,320 किसानों तथा कुसमी क्षेत्र के 169 किसानों को ऋण सीमा का लाभ मिलेगा।
2,391 किसानों को मिला 5.81 करोड रुपये का खरीफ ऋण
अब तक 2,391 किसानों को 5 करोड 81 लाख 65 हजार रुपये का खरीफ ऋण (Farm Loan) वितरित किया जा चुका है। इसमें रामानुजगंज के 1,575 किसानों को 4.83 करोड रुपये, शंकरगढ के 659 किसानों को 78.02 लाख रुपये तथा कुसमी के 157 किसानों को 19.61 लाख रुपये का ऋण दिया गया है।
वित्तीय अनियमितता से प्रभावित थे किसान
वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं के कारण प्रभावित किसानों को समय पर ऋण, खाद और बीज नहीं मिल (Farm Loan) पा रहे थे। राज्य सरकार ने मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू की है तथा जांच जारी है।
किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता : नेताम
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीफ ऋण (Farm Loan) समय पर उपलब्ध कराकर खरीफ सीजन की बुवाई को गति दी (Farm Loan) जा रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी किसान को कृषि कार्यों के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े।



