Election results 2023 live: CG की हाईप्रोफाइल सीटों का रूझान: CM बघेल, मंत्री अकबर, रविन्द्र चौबे, BJP से रेणुका सिंह, अरूण साव, गोमती साय….

Election results 2023 live: CG की हाईप्रोफाइल सीटों का रूझान: CM बघेल, मंत्री अकबर, रविन्द्र चौबे, BJP से रेणुका सिंह, अरूण साव, गोमती साय….

Election results 2023 live: Trend of high profile seats of CG: CM Baghel, Minister Akbar, Ravindra Choubey, Renuka Singh, Arun Sao, Gomti Sai from BJP….

election results 2023 live

-सांसद रेणुका सिंह पीछे; अरुण साव और गोमती साय को बढ़त

रायपुर/नवप्रदेश। Election results 2023 live: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1452 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट से उनका मुकाबला भतीजे और सांसद विजय बघेल से है। कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर, साजा से मंत्री रविंद्र चौबे पीछे चल रहे हैं।

भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह पीछे चल रही है। वहीं पत्थलगांव से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद गोमती साय आगे चल रही हैं। लोरमी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास पीछे चल रहे हैं।

पाटन से सीएम भूपेश बघेल आगे
पांच राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1452 वोट से आगे चल रहे हैं।

कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे
चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 8212 वोट से आगे चल रहे हैं।

साजा में मंत्री रविंद्र चौबे आगे
दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू पीछे चल रहे हैं। उन्हें 8223 मत मिले।
कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री रविंद्र चौबे 308 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 8531 मत मिले।

रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल को बढ़त
5 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास पीछे चल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल करीब 10,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

लोरमी में अरुण साव को बढ़त
कांग्रेस से थानेश्वर साहू पीछे चल रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 2,185 वोट से आगे चल रहे हैं।

भरतपुर-सोनहत में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह पीछे
कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक गुलाब कमरो आगे चल रहे हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह पीछे चल रही हैं।

पत्थलगांव में सांसद गोमती साय आगे
कांग्रेस प्रत्याशी रामुपकार सिंह ठाकुर पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी प्रत्याशी और सांसद गोमती साय 6078 वोट से मिले।

कोटा में त्रिकोणीय मुकाबला है
कोटा में भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह को बढ़त
शुरुआती रुझानों कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव पीछे चल रहे हैं।

जेसीसीजे प्रत्याशी रेणु जोगी भी पीछे चल रही हैं
बीजेपी प्रत्याशी 2019 वोट से आगे चल रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *