Election For Lok Sabha : लोकसभा चुनाव में BJP की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटी BJYM

Election For Lok Sabha : लोकसभा चुनाव में BJP की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटी BJYM

Election For Lok Sabha :

Election For Lok Sabha :

BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा- CM विष्णुदेव साय के संकल्प को पूरा करने मंडल सशक्तिकरण अभियान बैठक में बानी रणनीति

रायपुर/नवप्रदेश। Election For Lok Sabha : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पटकनी देने के बाद BJP ने अब लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है। आज BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मंडल सशक्तिकरण अभियान बैठक के बाद अपनी टीम के साथ भाजयुमो की लोकसभा के लिए आगामी योजना बनाई।

करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस अवसाद में है तो बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब लोकसभा की तैयारियों में व्यस्त हो गई है। पार्टी के अनुषांगिक अंग अभी से पूरी 11 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए योजना बनाने में जुट गई है।

रवि भगत ने बताया आज भाजयुमो की कोर टीम की बैठक के बाद विभीन्न कार्यक्रमों की योजना बनी है। उन्होंने कहा- CM विष्णुदेव साय को BJYM ने जो लोकसभा की 11 सीट जीताने का संकल्प दिया उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम प्रतिबध्य है।

मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के आसा विश्वास जो भाजयुमो के ऊपर है वो पूरा कर के रहेंगे। जैसे हमने विधानसभा में किया है। रवि भगत ने बताया लोकसभा चुनाव को ले कर छत्तीसगढ़ में विभिन्न योजनाए व कार्यक्रम हमने तय किया है।

भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल ने बताया भाजयुमो ने जो बोला वो कर के दिखाया है। हमारा युवा संगठन पुनः उस चीज़ को चरितार्थ कर के जिन विधानसभा को हम हारे है उन विधानसभाओ में हमारा विशेष रणनीति के तहत योजना बनाकर संगठन की जीत सुनिश्चित करने का अभियान शुरू होगा।

प्रदेश की सभी 11 की 11 लोकसभा सीट हम जीतेंगे। संगठन का काम सर्वोपरि है। भाजयुमो के इन कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी व केंद्र मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

0 मंडल सशक्तिकरण अभियान को दो स्तर में करना है जो कि 26-31 दिसंबर 2023 को होना है। जिला स्तर और मंडल स्तर में यह अभियान होगा।

0 पीएससी घोटाले को ले कर 1-5 जनवरी 2024 तक छ:ग के तमाम कोचिंग संस्थानों व अभियर्थियों से चर्चा,जिसमे जाँच के विषय की बिंदु तैयार करना।

0 अक्षत वितरण श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान के निर्मित तय समिति के सदस्यों के साथ बूथ स्तर तक घर-घर जाकर अक्षत व आमंत्रण पर देकर अयोध्या जाने हेतु आमंत्रित करना।

0 युवा उत्साह स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर 12-16 जनवरी 2024 के मध्य समस्त जिला केंद्रों में छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।

0 प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा संघोष्ठी छ:ग के खेल नीति में व्यापक सुधार के उद्देश्य से खेल संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ियों के साथ 25-30 जनवरी 2024 तक चर्चा कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व हेतु योजना बना के छः ग में भी खेल की प्रतिभा को बढ़ाना।

0 नव मतदाता सम्मेलन लोकसभा के नियमित प्रत्येक विधानसभा में दो स्थानों में फरबरी माह में नवमतदाता सम्मेलन करना।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *