BJP Appointment List: आरटीआई के प्रभारी बने डॉ. मिश्रा निकाय की कमान देवजी को
BJP Appointment List: रायपुर। प्रदेश भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव की अनुशंसा से गत दिनों सात मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा के बाद बुधवार को 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा की। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा को आरटीआई प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मिश्रा पहले आरटीआई प्रकोष्ठ के संयोजक रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के विपक्ष में रहने के दौरान कांग्रेस सरकार के विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियतिताओं व घोटालों का पर्दाफाश किया था। पार्टी ने उन पर पुनःभरोसा करते हुए आरटीआई प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रभारी देवजी भाई पटेल को बनाया गया। उन्हें राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चूंकि साल के अंत में 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव है, इसमें चार नगर निगम के चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मछुआरा में जायसवाल, आर्थिक प्रकोष्ठ में राजेश (BJP Appointment List)
इसी तरह मछुआरा प्रकोष्ठ का कृष्ण बिहारी जायसवाल, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को जोगेश लाम्बा, आर्थिक प्रकोष्ठ का राजेश अग्रवाल, एनजीओ प्रकोष्ठ का एसडी बड़गैया, बुनकर प्रकोष्ठ का सीमा साहू, विधि प्रकोष्ठ का जेपी चंद्रवंशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ का डॉ. ललित माखीजा, व्यापार प्रकोष्ठ का श्रीचंद सुंदरानी, व्यवसायी प्रकोष्ठ का प्रदीप सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का मोना सेन, पंचायत प्रकोष्ठ का श्वेता शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ का राजेश साहू और सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रभारी विक्रांत सिंह को बनाया गया है।
इसके अलावा प्रकोष्ठ संकुल संयोजक के रूप में चुन्नीलाल साहू और प्रकोष्ठ सहसंयोजक के रूप में लाभचंद बाफना की नियुक्ति की गई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा में 17 प्रकोष्ठों में से 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यह प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों के साथ-साथ कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव 2028 के मद्देनजर चुनावी तैयारियों की रूपरेखा बनाएंगे। प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय के हस्ताक्षर से जारी हुई।
- 25 years of service and resolve: सेवा और संकल्प के पच्चीस साल
- Major relief for farmers: किसानों को बड़ी राहत: धान बेचने के लिए सह खातेदारों का एग्रीस्टेक पंजीयन जरूरी नहीं
- सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 15 लोगों से 25 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार, खुद को बताया था गृहमंत्री का निज सहायक
- नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की अतिरिक्त सुविधा, इन ट्रेनों का भी स्टॉपेज
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना



